नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर दिल्ली पुलिस ने रोक लगा दी थी लेकिन अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने अब दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को अनुमति दे दी है। बताया जा रहा है कि अब 30 अक्टूबर को नेहरू स्टेडियम में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट होगा।
पढ़ें :- मुंबई में बम की धमकी से हड़कंप! दिलजीत दोसांझ, अमिताभ बच्चन और मुंबई की मेयर निशाने पर
बता दें कि, दिलजीत दोसांझ अपने कॉन्सर्ट को लेकर काफी दिनों से चर्चाओं में बने हुए थे। बुकमायशो लाइव ने 14 अक्टूबर को उनके शो के लिए अनुमति मांगी थी। लेकिन दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा का हावाल देते हुए इसकी अनुमति नहीं दी थी। दिल्ली पुलिस के साउथ डिस्ट्रिक्ट ने 21 अक्तूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया।
पुलिस के आदेश के मुताबिक, कॉन्सर्ट को मंजूरी नहीं देने के पीछे कई कारण बताए गए हैं। इनमें संभावित सुरक्षा खतरे से जुड़ी जानकारियां, त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारियां और कानून-व्यवस्था से जुड़ी अन्य चिंताएं शामिल हैं। पुलिस ने अपने पत्र में साफ किया कि कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
वहीं, अब दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दोबारा विचार करने के बाद अनुमति दे दी है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो कई बैठकों के बाद अनुमति दी गयी है। इन बैठकों में आयोजकों ने सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए अपनी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद कॉन्सर्ट को मंजूरी दे दी गई।