Qatar Helicopter Crash : कतर के आंतरिक मंत्रालय (Qatar Ministry of Interior) ने रविवार को बताया कि देश के क्षेत्रीय जल में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोग मारे गए (Six Dead in Helicopter Crash) हैं। अधिकारियों ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी (Rescue Operations Underway) है और अभी एक व्यक्ति की तलाश चल (One Still Missing) रही है, जो इस हादसे में लापता है।
पढ़ें :- Maharashtra Accident : ठाणे में पुल पर सीमेंट मिक्सर से वाहन की टक्कर,नौ की मौत और तीन लोग घायल, रेस्क्यू जारी
मंत्रालय ने बताया कि रविवार सुबह हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना (Helicopter Crash) के बाद देश के क्षेत्रीय जल में खोज और बचाव अभियान जारी है। हादसे की जानकारी पहले रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने दी थी। आंतरिक मंत्रालय (Ministry of Interior) के मुताबिक, तटीय सुरक्षा और सीमा सुरक्षा निदेशालय की मारिटाइम सर्च एंड रेस्क्यू टीम और आंतरिक सुरक्षा बल की कतर इंटरनेशनल सर्च एंड रेस्क्यू ग्रुप इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हैं। दोनों टीमें कठिन समुद्री परिस्थितियों में बचाव कार्यों का अनुभव रखती हैं।