Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा-सरकार हमारे जवानों के बलिदान का अपमान क्यों कर रही है?

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा-सरकार हमारे जवानों के बलिदान का अपमान क्यों कर रही है?

By शिव मौर्या 
Updated Date

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा-सरकार हमारे जवानों के बलिदान का अपमान क्यों कर रही है?

नई दिल्ली। राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज चीन के साथ हुए समझौते की जानकारी दी है। वहीं, इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, सरकार हमारे जवानों के बलिदान का अपमान क्यों कर रही है?

पढ़ें :- IPL 2025: जय शाह का बड़ा एलान, आईपीएल का पूरा सीजन खेलने वाले खिलाड़ियों को अब मिलेंगे इतने रुपये
पढ़ें :- Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि, वर्तमान स्थिति की कोई जानकारी नहीं, न कोई शांति और शांतिपूर्ण माहौल। इसके साथ ही राहुल गांधी ने पूछा कि सरकार हमारे बहादुर जवानों के बलिदान का अपमान क्यों कर रही है और हमारी जमीन क्यों जाने दे रही है?

बता दें कि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद को लेकर राज्यसभा में जानकारी दी है। रक्षा मंत्री ने बताया कि भारत और चीन के बीच सेनाओं को पीछे हटाने पर सहमति बन गई है। दोनों देश पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे की प्राथमिक पोस्ट पर तैनात सैनिकों को पीछे हटाएंगे।

 

Advertisement