Rahul Gandhi Bail : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को मानहानि के एक केस में बड़ी राहत मिली। इस मामले में पुणे की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। वीडी सावरकर के पोते ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
पढ़ें :- Israel-Iran War: खामेनेई की मौत के बाद ईरान का बड़ा संदेश, मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, बड़े प्रहार के संकेत
वीडी सावरकर (VD Savarkar) के पोते ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ पुणे की विशेष एमपी एमएलए अदालत (Special MP MLA Court) में मानहानि की याचिका दायर की है। आरोप है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मार्च 2023 में लंदन में वीडी सावरकर (VD Savarkar) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने सावरकर के हिंदुत्व पर सवाल उठाए थे।
25000 रुपये के निजी मुचलके पर मिली जमानत
विशेष एमपी एमएलए कोर्ट (Special MP MLA Court) ने शुक्रवार को मानहानि मामले की सुनवाई करते हुए 25000 रुपये के निजी मुचलके पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को जमानत दे दी। साथ ही अदालत ने कहा कि जब तक कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चलेगी, तबतक वे सावरकर को लेकर कोई भी टिप्पणी नहीं करेंगे। अब 18 फरवरी को इस मामले की अगली सुनवाई होगी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में हुए पेश
पढ़ें :- Israel-Iran War: खामेनेई की मौत के बाद ईरान को मिला नया सुप्रीम लीडर, इनके बारे में जानिए
आपको बता दें कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के वकील ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश होने की अनुमति मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। इसी क्रम में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पुणे की अदालत में फिजिकल नहीं, बल्कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए थे।