Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सत्ता जाने के बाद हताश हो गए हैं राहुल गांधी, अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की प्रगति बर्दाश्त नहीं हो रही: केशव मौर्य

सत्ता जाने के बाद हताश हो गए हैं राहुल गांधी, अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की प्रगति बर्दाश्त नहीं हो रही: केशव मौर्य

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, सत्ता जाने के बाद ये लोग हताशा के शिकार हो गए हैं और इनसे देश की प्र​गति बर्दाश्त नहीं हो रही है। साथ ही आगे कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-मुख्यनगरी गोरखपुर में लोगों की आंखों की रोशनी छिन रही है और कोई चैन से बैठकर बजा रहा है गाल

मीडिया से बातचीत करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, राहुल गांधी सत्ता जाने के बाद हताश का शिकार हो गए हैं। जैसे राहुल गांधी को भारत की प्रगति बर्दाश्त नहीं हो रही, वैसे ही अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की प्रगति बर्दाश्त नहीं हो रही, जहां तक ​​सीमा की बात है, हमारी सेना मजबूत है, लेकिन अगर भारत को दुनिया में अपनी जगह बनानी है, तो उसे हर दिशा में आगे बढ़ना होगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने उस दिशा में एक बड़ी छलांग लगाई है।

दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव 2027 का शंखनाद जल्द ही होने जा रहा है। इसको लेकर सत्तापक्ष के साथ विपक्ष ने भी अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही, एक दूसरे पर हमले भी तेज हो गए हैं। डिप्टी सीएम केशव मौर्य लगातार अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं।

Advertisement