लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी कांग्रेस की ऐसी पहेली हैं, जिसे उनकी पार्टी समझने में नाकाम रही है। दरअसल, डिप्टी सीएम अक्सर कांग्रेस सांसद पर निशाना साधते रहते हैं।
पढ़ें :- यह करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य, राहुल गांधी को हिंदू समाज से मांगनी चाहिए माफ़ी: अमित मालवीय
बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, राहुल गांधी कांग्रेस की एक ऐसी पहेली हैं जिसे उनकी पार्टी समझने में नाकाम रही है, इसलिए उनसे आजिज़ आकर कांग्रेस के कई नेताओं ने इस पार्टी से अपना पिंड छुड़ाकर दूसरे दलों का दामन थामा है।
श्री राहुल गांधी कांग्रेस की एक ऐसी पहेली हैं जिसे उनकी पार्टी समझने में नाकाम रही है, इसलिए उनसे आजिज़ आकर कांग्रेस के कई नेताओं ने इस पार्टी से अपना पिंड छुड़ाकर दूसरे दलों का दामन थामा है।
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) December 10, 2025
पढ़ें :- संसद में चढ़ावा चोरी के मामले में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन: साधु बनकर बैठे दिखे पप्पू यादव, राहुल गांधी समेत अन्य सांसदों ने चढ़ावा चढ़ाया
बता दें कि, संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। शीतकालीन सत्र में वंदे मातरम्, चुनाव सुधार पर चर्चा समेत अन्य मुद्दों पर मंथन चल रहा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, कांग्रेस ‘चोरों का सरदार’ है इसलिए कोई भी राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेता। अयोध्या में एक बड़ा मंदिर बन गया है, लेकिन क्या कोई राहुल गांधी या सोनिया गांधी वहां गए हैं? उन्हें सिर्फ़ अपने मुस्लिम वोट बैंक से मतलब है। यही वजह है कि वे SIR और EVM का विरोध कर रहे हैं।