Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नीतीश कुमार भाजपा के दबाव में थे, इसलिए सीएम की कुर्सी छोड़ दी: राहुल गांधी

नीतीश कुमार भाजपा के दबाव में थे, इसलिए सीएम की कुर्सी छोड़ दी: राहुल गांधी

By Harsh 
Updated Date

Tamil Nadu Election: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार (20 अप्रैल) को नीतीश कुमार और NDA पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के दबाव में आकर मुख्यमंत्री पद छोड़ा। तमिलनाडु के तूतीकोरिन में DMK-कांग्रेस गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “नीतीश कुमार ने भाजपा को एक शब्द भी नहीं कहा; वह चुपचाप सीएम की कुर्सी छोड़कर राज्यसभा चले गए।” उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार “कम्प्रोमाइज्ड” हो गए थे और भाजपा के दबाव में आ चुके थे।

पढ़ें :- हॉकी इंडिया की जर्सी का रंग भगवा करने पर भड़की प्रियंका गांधी, बोलीं- आज युवा को पता चल गया है RSS-BJP की नीयत क्या है?

राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी तमिलनाडु में भी बिहार जैसा मॉडल लागू करना चाहती है। उनका आरोप था कि भाजपा ऐसी सरकार बनाना चाहती है, जिसे वह पूरी तरह अपने कंट्रोल में रख सके। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन ऐसा कभी होने नहीं देगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अपने सहयोगियों के जरिए राज्यों पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश करती है। राहुल गांधी ने AIADMK पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उसने भी भाजपा के सामने “घुटने टेक दिए” हैं, जिसका फायदा उठाकर RSS परोक्ष रूप से शासन करने की कोशिश कर रही है।

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का जिक्र करते हुए कहा कि देश के सभी राज्यों और भाषाओं को समान महत्व मिलना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर संविधान और संघीय ढांचे को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी “दिल्ली से राज्यों को चलाने” की कोशिश कर रही है। मणिपुर की स्थिति का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कभी शांतिपूर्ण रहा यह राज्य अब गंभीर संकट से गुजर रहा है और इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां भी भाजपा को मौका मिलता है, वह सत्ता पर कब्जा कर केंद्र से राज्यों को नियंत्रित करने की कोशिश करती है।

Advertisement