नई दिल्ली: कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मोदी सरकार पर हमलावर हैं। राहुल ने शनिवार को कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जाएंगे और मोदी सरकार भी जाएगी, और फिर लोकतंत्र को ठीक करने का काम शुरू होगा।
पढ़ें :- CJP के प्रदर्शन में क्यों नहीं पहुंचे सोनम वांगचुक? वीडियो जारी कर बताई वजह
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “ज्ञानेश कुमार जाएँगे। यह सरकार जाएगी। फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत।” उन्होंने संसद के सेंट्रल हॉल में INDIA गठबंधन के सांसदों के सामने दिए गए अपने भाषण का एक वीडियो क्लिप भी X पर टैग किया।
ज्ञानेश कुमार जाएँगे।
यह सरकार जाएगी।
फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत।https://t.co/spGmBxgXLn — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 10, 2026
पढ़ें :- दिल्ली में प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, CJP नेताओं पर कड़ी नजर
इससे पहले राहुल ने शुक्रवार को कहा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार से भी बड़ी समस्या है और इसके लिए मौजूदा सरकार को हटाना ज़रूरी है। यह ऐसी बात है जिसके लिए लड़ना और जान देना भी सही है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि अगर विपक्ष ने पिछले कुछ दिनों की तरह ही दबाव बनाए रखा, तो सरकार गिर जाएगी।
उन्होंने संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में INDIA गठबंधन के सांसदों से कहा था कि विपक्ष के विरोध-प्रदर्शनों ने इस सरकार की नींव हिला दी है और अब वह डरी हुई है। बता दें कि विपक्ष का यह आक्रामक रुख चुनाव आयोग में मतभेद की खबरों के एक रिपोर्ट के कुछ दिनों बाद सामने आया है।