नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान केंद्र की मोदी सरकार और चुनाव आयोग (Election Commission) पर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र बचाने की कोशिश कर रहा है। इस प्रदर्शन में लोकसभा-राज्यसभा के 300 सांसद शामिल हुए है। नेता विपक्ष ने कहा कि ‘वोट चोर’ ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) को बचाने के लिए नरेंद्र मोदी जनता के सैकड़ों प्रतिनिधियों को रोक रहे हैं। मोदी-शाह आज हिंदुस्तान की आवाज को दबाकर देश को हाइजैक कर रहे हैं।
पढ़ें :- हरीश रावत ने फतवा जारी करने वाले मौलाना की लगाई क्लास, सारा अली के मंदिर दर्शन का किया समर्थन,बोले- ऐसी असहिष्णुता देश को कहां ले जाएगी?
‘वोट चोर’ ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए नरेंद्र मोदी जनता के सैकड़ों प्रतिनिधियों को रोक रहे हैं।
मोदी-शाह आज हिंदुस्तान की आवाज को दबाकर देश को हाइजैक कर रहे हैं।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
https://t.co/tooG5sZNlz
पढ़ें :- यूपी में दीपावली-छठ पर 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें, चालक-परिचालकों को प्रतिदिन मिलेगी 400 रुपये प्रोत्साहन राशि
— Congress (@INCIndia) October 6, 2026
मेरे भारत के साथ जो किया गया है, वो देशद्रोह है।
चाहे वो नरेंद्र मोदी हो, अमित शाह हो, ज्ञानेश कुमार हो या मोहन भागवत हो – कोई बच कर नहीं भाग पाएगा। https://t.co/G1F4EF447t
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 6, 2026
पढ़ें :- 76 साल के हो चुके नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा से प्रधानमंत्री कौन? अमित शाह ने अटकलों पर लगाया विराम, बोले- 2029 में चौथी बार वही बनेंगे देश के पीएम
Congress ने की भविष्यवाणी कहा- ‘गद्दार ज्ञानेश को जाना होगा’
ये आकाशवाणी है – गद्दार ज्ञानेश को जाना होगा https://t.co/5e6xYFuZzT
— Congress (@INCIndia) October 6, 2026
प्रदर्शन के बीच कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के खिलाफ एक तगड़ा पोस्ट शेयर किया। इसमें लिखा गया, ‘ये भविष्यवाणी है कि गद्दार ज्ञानेश को जाना होगा’। यह बयान कांग्रेस के राजनीतिक विरोध का हिस्सा था और इसके जरिए पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की अपनी मांग को दोहराया। विपक्षी दलों की ओर से ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के खिलाफ लगातार राजनीतिक आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि चुनाव आयोग इन आरोपों को खारिज करता रहा है।