Bihar Election Results: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए। जिसमें एनडीए ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की। उसे 202 सीटें मिलीं। जबकि विपक्ष इंडिया गठबंधन सिर्फ 34 सीटों पर सिमट कर रहा गया। हालांकि, कांग्रेस, आरजेडी और आम आदमी पार्टी समेत तमाम विरोधी दलों के नेता चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। इस कड़ी में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देर रात चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी।
पढ़ें :- 'तेजस्वी यादव पहले अपने घर में झांक लें...' जेडीयू नेता ललन सिंह ने 'हॉर्स ट्रेडिंग' के आरोपों पर किया पलटवार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।”
मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया।
बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।
यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस…
पढ़ें :- Rajya Sabha Election Voting Live : बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी, तेजस्वी ने BSP और AIMIM के समर्थन का किया दावा
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 14, 2025
बता दें कि 243 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने 202 सीटें अपने नाम की। जिसमें भाजपा ने 89 सीट, जेडीयू ने 85 सीट, लोजपा (आरवी) ने 19 सीट, हम (एस) ने 5 सीट और आरएलएम ने 4 सीट अपने नाम की। जबकि इंडिया गठबंधन 34 सीटें ही जीत सका। आरजेडी ने 25 सीट, कांग्रेस ने 6 सीट, भाकपा (माले) लिबरेशन ने 2 सीट और माकपा ने 1 सीट जीती है। वहीं, एआईएमआईएम ने 5, बसपा और आईआईपी ने एक-एक सीट अपने नाम की।