नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पोस्ट पर देश की जनता को संदेश देते हुए लिखा कि अपने एक वोट की ताकत (Value of One Vote) समझिये। कहा कि आपका एक वोट देश भर में हो रहे भयंकर भेदभाव और अन्याय को मिटाएगा।
पढ़ें :- सोनौली:रवि वर्मा बने मनोनीत सभासद,विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा का बढ़ा युवा कद
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि आपका एक वोट 15 अगस्त तक 30 लाख सरकारी पदों की भर्ती का काम शुरू करवाएगा। 1 जुलाई से गरीब महिलाओं के खाते में ?8,500 रुपये प्रतिमाह खटाखट पहुंचाएगा आपका एक वोट। आपका एक वोट युवाओं को 1 लाख/वर्ष की पहली नौकरी दिलवाएगा। आपको अधिकार देने वाले संविधान की रक्षा करेगा आपका एक वोट।
अपने एक वोट की ताकत समझिये!
देश भर में हो रहे भयंकर भेदभाव और अन्याय को मिटाएगा – आपका एक वोट
15 अगस्त तक 30 लाख सरकारी पदों की भर्ती का काम शुरू करवाएगा – आपका एक वोट
पढ़ें :- Mojtaba Khamenei: तनाव कम करने के प्रस्ताव के बीच मोजतबा खामेनेई की सख्त चेतावनी, अमेरिका-इजरायल को लेकर कह दी बड़ी बात
1 जुलाई से गरीब महिलाओं के खाते में ₹8,500/माह खटाखट पहुंचाएगा – आपका एक वोट
युवाओं को 1 लाख/वर्ष की पहली…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 16, 2024
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि आपका एक वोट अपनी सरकार चुनने का अधिकार सुरक्षित कर लोकतंत्र बचाएगा। वंचितों के हक़, भागीदारी और आरक्षण की रक्षा करेगा आपका एक वोट। आपका एक वोट जल, जंगल, ज़मीन पर आदिवासियों का अधिकार क़ायम रखेगा और INDIA को दिया आपका हर वोट, मज़बूत लोकतंत्र और सशक्त नागरिक बनाएगा।
पढ़ें :- सोनौली:भाजपा नेता प्रेम जायसवाल बने मनोनीत सभासद,बर्तन गली में उमड़ा जनसैलाब
सत्ता से उखाड़ फेंकिए संविधान के विरोधियों को : राहुल गांधी
नरेंद्र मोदी और भाजपा गरीबों का सबसे ताकतवर हथियार ‘संविधान’ उनसे छीन लेना चाहते हैं।
अगर आप संविधान की रक्षा के लिए नहीं खड़े हुए तो आपके अधिकार छीन कर आत्मसम्मान को रोज़ रौंदा जाएगा – जैसा बरेली में हुआ, वो देश भर में होगा।
इसलिए अपनी कमर कस लीजिए और सत्ता से उखाड़ फेंकिए… pic.twitter.com/LQhizgXbWg
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 15, 2024
पढ़ें :- NZ vs SA 2nd T20I : न्यूजीलैंड की जोरदार वापसी: साउथ अफ्रीका को 68 रन से रौंदा, सीरीज में 1-1 से बराबरी
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा गरीबों का सबसे ताकतवर हथियार ‘संविधान’ उनसे छीन लेना चाहते हैं। अगर आप संविधान की रक्षा के लिए नहीं खड़े हुए तो आपके अधिकार छीन कर आत्मसम्मान को रोज़ रौंदा जाएगा – जैसा बरेली में हुआ, वो देश भर में होगा। इसलिए अपनी कमर कस लीजिए और सत्ता से उखाड़ फेंकिए संविधान के विरोधियों को।