पढ़ें :- बिहार चुनाव- प्रशांत किशोर ने खेला बड़ा दाव, 60 वर्ष अधिक उम्र वालों की मिलेगी प्रतिमाह पेंशन
Railway DA Hike : केंद्र सरकार के बाद रेलवे बोर्ड ने अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी खुशखबरी दी है।रेलवे बोर्ड ने भी महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी कर दिया है। इस डीए हाइक (DA Hike) के साथ कर्मचारियों को चार महीने का एरियर भी दिया जाएगा। इस फैसले के बाद कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की मासिक पेंशन (Monthly Pension) में बढ़ोतरी होगी। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब रेलवे बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर इस वृद्धि को लागू कर दिया है।
खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी, यानी पेंशनर्स को पिछले महीनों का एरियर भी मिलेगा।
पिछले महीने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लिए गए उस फैसले के बाद उठाया गया है, जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA और DR में 2 फीसदी अंकों की बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी गई थी, ताकि महंगाई के असर को कम किया जा सके।
रेलवे कर्मचारियों को फायदा
इसका फायदा सभी कार्यरत रेलवे कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और फैमिली पेंशनभोगियों (Family Pensioners) को मिलेगा जो 7वें वेतन आयोग के दायरे में आते हैं।
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स
महंगाई भत्ते में साल में दो बार संशोधन किया जाता है। पहला 1 जनवरी से और दूसरा 1 जुलाई से। डीए में बदलाव ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़ों के आधार परकिया जाता है ताकि महंगाई के असर को कम किया जा सके। अप्रैल में ने केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के डीए में भी 2% की बढ़ोतरी हुई थी।