Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. रेल मंत्रालय ने निकाली हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

रेल मंत्रालय ने निकाली हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: रेल मंत्रालय में नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। रेलवे के अधीन आने वाली कंपनी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) में 1047 पदों पर भर्ती के लिए भर्ती जारी है। इस भर्ती प्रक्रिया की अवधि को द्वारा बढ़ा दिया गया है। नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन अब 23 जुलाई तक जमा किए जा सकते हैं।

पढ़ें :- 07 May ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

इस भर्ती के तहत, DFCCIL का नई दिल्ली में कॉर्पोरेट कार्यालय भर्तियां की जाएंगी। इसके अतिरिक्त मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, अंबाला आदि में इसकी क्षेत्रीय इकाइयों में भी रिक्त पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के तहत कुल 1,074 पदों पर भर्ती की जा रही है।

पदों का विवरण

शैक्षणिक योग्यता

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, भिन्न-भिन्न पदों पर अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं तय की गई हैं। आधिकारिक पोर्टल- dfccil.com पर उपलब्ध नोटिफिकेशन पर क्लिक करके पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आईटीआई के साथ-साथ डिप्लोमा, डिग्री, एमबीए या पीजीडीएम तथा संबंधित ट्रेड के इंजीनियरिंग के लिए 10वीं पास करने वालों के लिए भिन्न-भिन्न शैक्षणिक योग्यताएं आवश्यक हैं।

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (केवल कार्यकारी संचालन और बीडी पदों के लिए), दस्तावेज़ सत्यापन, साक्षात्कार (केवल जूनियर मैनेजर पदों के लिए), मेडिकल टेस्ट (सभी पदों के लिए) के जरिए किया जाएगा।

एग्जाम पैटर्न

कंप्यूटर आधारित परीक्षण (ऑनलाइन मोड) दो घंटे तक चलता है। 120 MCQ तरह के सवाल अंग्रेजी या हिंदी में पूछे जाएंगे। कंप्यूटर आधारित अभिक्षमता परीक्षा सिर्फ कार्यकारी (संचालन और बीडी) पदों के लिए आयोजित की जाएगी। सवालों की प्रकृति जानने के लिए पोर्टल www.rdso.indianraipment.gov.in पर जाएं।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर
Advertisement