Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में इस दिन से शुरू होगा बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

यूपी में इस दिन से शुरू होगा बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

By प्रिया सिंह 
Updated Date

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में गर्मी के कारण लोगों की हालत काफी खराब चल रही है। अब धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगा है। ऐसे में तापमान फिर से चढ़ने लगा है और गर्मी बढ़ गई है।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:घरेलू विद्युत कनेक्शन पर छापेमारी,व्यापारियों में आक्रोश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ सहित राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। साथ ही अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है, हालांकि कुछ जगहों पर बारिश का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यूपी में 27 जून से मानसून एक्टिव हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून प्रदेश के सोनभद्र तक दस्तक दे चुका है। जल्द ही प्रदेश के अन्य जिलों में मानसून सक्रीय हो जाएगा, हालांकि अच्छी बारिश के लिए फिलहाल कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। 

वहीं राजस्थान के कई इलाकों में बीते चौबीस घंटे में मॉनसून पूर्व बारिश दर्ज की गयी।

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल
Advertisement