Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना कहर: राजस्थान में संपूर्ण लॉकडाउन की तैयारी, 5 मंत्रियों का समूह आज देगा अपने सुझाव

कोरोना कहर: राजस्थान में संपूर्ण लॉकडाउन की तैयारी, 5 मंत्रियों का समूह आज देगा अपने सुझाव

By अनूप कुमार 
Updated Date

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी का प्रकोप अपने चरम पर है। इलाज के अभाव में मरीजों की मौत हो जा रही है। इस बीच राजस्थान सरकार लॉकडाउन को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नेशनल लॉकडाउन करने की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के नेशनल लॉकडाउन का समर्थन किया है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि अब केवल यही एक विकल्प बचा है। राजस्थान में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सात मई से 16 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है। लॉकडाउन के बारे में पांच सदस्यीय मंत्रियों की समिति अंतिम फैसला लेगी।

पढ़ें :- Google Chrome यूजर्स के लिए सरकार ने जारी किया अलर्ट, खुद को सेफ करने के लिए फटाफट करें ये काम

इस दौरान जरूरी सेवाएं छोड़कर बाकी सब बंद रहेगा। शादी-ब्याह पर भी पूरी तरह रोक लगेगी। लॉकडाउन के बारे में पांच सदस्यीय मंत्रियों की समिति अंतिम फैसला लेगी।

मंत्रियों की कमेटी गुरुवार शाम तक अपनी रिपोर्ट देगी। कमेटी की सिफारिशों को तत्काल लागू कर दिया जाएगा। इसमें राज्य के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, जलदाय मंत्री बीडी कल्ला, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और चिकित्सा राज्यमंत्री सुभाष गर्ग शामिल हैं।

Advertisement