India vs England Rajkot Test : भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 9 दिनों के अंतराल के बाद कल यानी 15 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा और युवा भारतीय टीम पर फैंस की उम्मीदें टिकी रहेंगी। दूसरी तरफ, इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टॉक्स अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले हैं। इस सीरीज के अब तक खेल गए दो मैचों में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीते हैं, जिसके बाद यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि तीसरा टेस्ट मैच कौन जीतता है। वहीं, इस मैच से पहले राजकोट में भारत और इंग्लैंड के रिकॉर्ड पर एक नजर डाल लेते हैं।
पढ़ें :- उस्मान तारिक के बल पर बड़बोले हफीज ने किया जीत का दावा! तो सूर्यकुमार यादव, बोले-हम सिलेबस से बाहर का भी सवाल नहीं छोड़ते
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच, राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम 15 फरवरी को सुबह साढ़े 9 बजे (भारतीय समयानुसार) से शुरू होगा। इस स्टेडियम में अब तक दो टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें एक मैच भारत ने जीत हैं, जबकि दूसरा मैच ड्रॉ रहा है। नवंबर 2016 में भारत और इंग्लैंड के बीच इस मैदान पर टेस्ट मैच खेल गया था और यह मैच ड्रॉ रहा था। इसके अक्टूबर 2018 में भारत और वेस्टइंडीज की टीम राजकोट में भिड़ी थीं। इस मैच में भारत ने पारी और 272 रनों से जीत हासिल की थी। राजकोट में टेस्ट की पहली पारी का औसत स्कोर 593 रहा है, जबकि दूसरी, तीसरी और चौथी पारी का स्कोर क्रमशः 334 रन, 228 रन और 172 रन है। इन आंकड़ों को देखते हुए राजकोट टेस्ट के हाईस्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है।
राजकोट में टेस्ट मैचों के आंकड़े
कुल मैच- 2
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत- 1
पढ़ें :- टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में पूजा-अर्चना, आज शाम पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
पहली पारी का औसत स्कोर- 593
दूसरी पारी का औसत स्कोर- 334
तीसरी पारी का औसत स्कोर- 228
चौथी पारी का औसत स्कोर- 172
सर्वाधिक स्कोर- 649/9 (149.5 ओवर) भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया
पढ़ें :- IND vs PAK LIVE : आज टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
सबसे कम स्कोर- 181/10 (48 ओवर) वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ बनाया