नई दिल्ली। चुनाव आयोग (Election Commission) ने राज्यसभा चुनावों के तारीखों की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश की दस सीटों सहित 12 राज्यसभा सीटों पर आगामी 16 अक्टूबर को मतदान होंगे। वहीं वोटों की गिनती भी 16 अक्टूबर को ही शुरू हो जाएगी और नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। 12 में से 10 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं। वहीं एक सीट उत्तराखंड की है। इसके अलावा टीएमसी सांसद रुक्मिणी मलिक (TMC MP Rukmini Malik) के इस्तीफे के बाद बंगाल की एक सीट पर भी उपचुनाव होंगे। ।
पढ़ें :- "शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की जमात !" राहुल गांधी ने प्रदर्शन को बताया 'शिव का तांडव', बीजेपी ने बोल दिया हमला
गौरतलब है कि आगामी 25 नवंबर को राज्यसभा के कुल 11 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इनमें भाजपा के कुल 8 सांसद हैं। वहीं एक बहुजन समाज पार्टी (BSP) और एक समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के एक सांसद शामिल हैं। भाजपा के नरेश बंसल, बृजलाल, सीमा द्विवेदी, चंद्रप्रभा, हरदीप सिंह पुरी, नीरज शेखर, अरुण सिंह, बीएल वर्मा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। वहीं, सपा से राम गोपाल यादव और बसपा (BSP) के एकमात्र सांसद रामजी भी रिटायर हो रहे हैं।