Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राखी सावंत ने शो में नामर्द बोला था, सदमें में युवक की हुई थी मौत: झांसी की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया

राखी सावंत ने शो में नामर्द बोला था, सदमें में युवक की हुई थी मौत: झांसी की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया

By Harsh 
Updated Date

झांसी की अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। मामला साल 2010 में प्रसारित हुए टीवी शो ‘राखी का इंसाफ’ से जुड़ा है। आरोप है कि शो के दौरान राखी ने झांसी के रहने वाले लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार को ‘नामर्द’ कहकर अपमानित किया था। बाद में लक्ष्मण की मौत हो गई। उनकी मां की शिकायत पर अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।

पढ़ें :- राखी सावंत बनीं पुनीत सुपरस्टार की दुल्हन? वायरल तस्वीरों ने मचाई सनसनी, जानिए क्या है पूरा सच

अदालत में पेश न होने के कारण राखी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। मामले की अगली सुनवाई 1 दिसंबर को सीएडब्ल्यू (एफटीसी) कोर्ट में होगी।

राखी बोलीं- जेल जाना पड़ा तो चली जाऊंगी

वारंट जारी होने के बाद राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह 2010 का मामला है और उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। राखी के मुताबिक वह शो में केवल होस्ट थीं और चैनल की ओर से जो बोलने के लिए कहा जाता था वही कहती थीं।

अभिनेत्री ने दावा किया कि वह लक्ष्मण को जानती तक नहीं हैं और उन्हें यह मामला याद भी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर देश की जनता के लिए जेल जाना पड़ा, तो वह इसके लिए भी तैयार हैं। राखी ने यह भी सवाल उठाया कि क्या कानून सिर्फ कुछ लोगों के लिए है। हालांकि उन्होंने कानून और झांसी पुलिस के प्रति सम्मान जताया।

पढ़ें :- रावण का वेश धारणकर मुंबई की सड़कों पर डांस करती नजर आईं राखी सावंत, वीडियो पर फैंस जमकर लुटा रहे हैं प्यार

पत्नी से विवाद के बाद टीवी शो तक पहुंचा था मामला

डीजीसी क्राइम मृदुलकांत श्रीवास्तव के मुताबिक लक्ष्मण प्रेमनगर के टोरिया मोहल्ले में रहते थे और ठेले पर सब्जी बेचकर गुजारा करते थे। उनकी शादी 19 फरवरी 2010 को राजगढ़ निवासी अनीता से हुई थी। शादी के करीब सात महीने बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और अनीता मायके चली गईं।

इसके बाद पति-पत्नी का मामला ‘राखी का इंसाफ’ शो तक पहुंचा। लक्ष्मण अपनी मां सावित्री और मामा-मामी के साथ मुंबई गए थे। उनकी मां ने शिकायत में आरोप लगाया कि शो में बेटे को अपमानित किया गया।

शो प्रसारित होने के बाद बिगड़ गई थी हालत

परिवार के मुताबिक, 23 अक्टूबर 2010 को शो प्रसारित होने के बाद लक्ष्मण लोगों के सामने जाने से कतराने लगे थे। वह ठीक से सो और खा नहीं पा रहे थे। मां से कथित तौर पर कहते थे कि राखी सावंत ने उनकी जिंदगी खत्म कर दी है और अब वह जीना नहीं चाहते।

पढ़ें :- Rakhi Sawant : राखी सावंत ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया अपना पापा, बोली "मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं रह रही.....

परिजनों के अनुसार हालत बिगड़ने पर लक्ष्मण को 9 नवंबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां 10 नवंबर 2010 को उनकी मौत हो गई। उनकी मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज हुआ था। अदालत में आरोपों और मामले से जुड़े तथ्यों पर कानूनी प्रक्रिया के तहत सुनवाई होगी।

Advertisement