Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ram Buxani Dies in UAE : प्रमुख भारतीय व्यवसायी राम बक्सानी का यूएई में निधन, आईटीएल कॉसमॉस समूह के थे चेयरमैन

Ram Buxani Dies in UAE : प्रमुख भारतीय व्यवसायी राम बक्सानी का यूएई में निधन, आईटीएल कॉसमॉस समूह के थे चेयरमैन

By santosh singh 
Updated Date

Ram Buxani Dies in UAE : प्रमुख भारतीय व्यवसायी राम बक्सानी (Prominent Indian businessman Ram Buxani) का 83 वर्ष की उम्र में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रविवार को निधन हो गया। यूएई (UAE) में भारत के राजदूत संजय सुधीर (Indian Ambassador Sanjay Sudhir) ने आईटीएल कॉसमॉस समूह के चेयरमैन (Chairman of ITL Cosmos Group) के निधन पर शोक जताया है।

पढ़ें :- क्या TMC के बागी सांसदों की सदस्यता पर लटकी है तलवार? अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर से की मुलाकात

उन्होंने कहा कि उनके निधन से समुदाय ने एक मार्गदर्शक, एक आदर्श और एक संरक्षक खो दिया है। बक्सानी ने यूएई (UAE) में भारतीय समुदाय को गौरवान्वित किया है। वह उन भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे, जो यूएई (UAE) को अपना घर कहते हैं। बक्सानी के निधन की खबर सुनकर बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बक्सानी की मौत का कारण नहीं बताया गया है, लेकिन अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार वह अपने बाथरूम में गिर गए थे।

Advertisement