नई दिल्ली। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला उजागर होने के बाद आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक बड़ी बैठक हुई। इस बैठक के बाद ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि की तरफ से प्रेस कॉफ्रेंस किया गया, जिसमें चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बारे में बताया गया। इसके साथ ही, उन आभूषणों को भी दिखाया गया, जिसके चोरी होने के आरोप लग रहे थे।
पढ़ें :- अगर कोष में लूट हुई है तो कोषाध्यक्ष की है बराबर ज़िम्मेदारी, वह अपनी ज़िम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकते: पवन खेड़ा
वहीं, ट्रस्ट की प्रेस कॉफ्रेंस के बाद अब इस पर सियासत भी शुरू हो गयी है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल का एक बड़ा बयान आया हैं उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, हिंदू सनातनी को इस्तीफ़ा नहीं, कड़ी सज़ा चाहिए। इस्तीफ़ा लेकर उन्हें बचाने की कोशिश मत करो..
हिंदू सनातनी को इस्तीफ़ा नहीं, कड़ी सज़ा चाहिए।
इस्तीफ़ा लेकर उन्हें बचाने की कोशिश मत करो
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 6, 2026
पढ़ें :- राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद प्रेस कॉफ्रेंस में भावुक हुए गोविंद देव गिरी, चंपत राय को लेकर जानिए क्या कहा?
बता दें कि, इससे पहले भी लगातार अरविंद केजरीवाल इस मामले को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इसके साथ ही, बीजेपी सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि, श्री राम मंदिर में हुई चंदे की चोरी से देश बहुत आहत है। गोवा में श्री हनुमान जी के मंदिर में हमने दर्शन किए और सबने मिलकर प्रार्थना की कि श्री राम मंदिर में जिन-जिन पापियों ने घोटाले किए, चढ़ावे की चोरी की, और उन पापियों को बचाने वालों को, सख़्त से सख़्त सजा मिले।