दिल्ली में तिरंगा मार्च पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर भारत में तिरंगा नहीं फहराएंगे तो क्या पाकिस्तान में फहराएंगे। उन्होंने आगे कहा कि जिन्हें भारतीय तिरंगे से परेशानी है, उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। अभिजीत की गिरफ्तारी को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा।
नई दिल्ली। दिल्ली में तिरंगा मार्च पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर भारत में तिरंगा नहीं फहराएंगे तो क्या पाकिस्तान में फहराएंगे। उन्होंने आगे कहा कि जिन्हें भारतीय तिरंगे से परेशानी है, उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। अभिजीत की गिरफ्तारी को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। कहा कि यह खुली तानाशाही है। सवाल उठाया गया कि क्या देश में तिरंगा फहराना भी अपराध है। आरोप लगाया गया कि अभिजीत की गिरफ्तारी से पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) उनसे कितना डरते हैं?
हम अपने देश में तिरंगा नहीं लहरायेंगे तो क्या पाकिस्तान में लहरायेंगे?
जिन्हें भारतीय तिरंगे से परेशानी है, वो पाकिस्तान चले जायें।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 16, 2026
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भारत में तिरंगा लहराना जुर्म हो गया है। पाकिस्तान को तिरंगा से नफ़रत है, लेकिन भारत में मोदी सरकार और बीजेपी को “तिरंगा और भारत माता की जय” से नफ़रत है।
भारत में तिरंगा लहराना जुर्म हो गया है।
पाकिस्तान को तिरंगा से नफ़रत है लेकिन भारत में मोदी सरकार और बीजेपी को “तिरंगा और भारत माता की जय” से नफ़रत है।
— @SanjayAzadSln, राज्यसभा सांसद, AAP https://t.co/WpQMq3yX7G
— AAP (@AamAadmiParty) October 16, 2026
पढ़ें :- सूचना और प्रसारण व संसदीय मामलों के राज्य मंत्री एल. मुरुगन का मंत्री पद और राज्यसभा से इस्तीफा, बताई ये वजह
प्रदर्शन से पहले नेहा बोरा भी हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में ले लिया। वह मंडी हाउस से मार्च का नेतृत्व करने की तैयारी कर रही थीं। पुलिस ने उन्हें मार्च शुरू करने से पहले हिरासत में लिया। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें किस मामले में हिरासत में लिया गया है।
‘झंडे के नियमों का पालन जरूरी’, तिरंगा प्रदर्शन पर क्या बोली दिल्ली पुलिस?
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त और प्रवक्ता राजीव रंजन ने सीजेपी के ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन को लेकर कहा कि इस मामले में पुलिस से किसी ने संपर्क नहीं किया है और न ही व्यक्तियों की किसी सूची को लेकर कोई अनुरोध मिला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय फ्लैग कोड के सभी नियमों का पालन करना और तिरंगे का पूरा सम्मान करना जरूरी है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी तिरंगा फहराने से जुड़ी सावधानियां साझा की हैं। राजीव रंजन ने यह भी कहा कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान की तस्वीरें और वीडियो उनके निजी विवरण के साथ साझा कर रहे हैं। उन्होंने इसे निजता का उल्लंघन बताते हुए अनुचित और गैरकानूनी करार दिया।
‘झंडे के नियमों का पालन जरूरी’, तिरंगा प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त और प्रवक्ता राजीव रंजन ने सीजेपी के ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन को लेकर कहा कि इस मामले में पुलिस से किसी ने संपर्क नहीं किया है और न ही व्यक्तियों की किसी सूची को लेकर कोई अनुरोध मिला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय फ्लैग कोड के सभी नियमों का पालन करना और तिरंगे का पूरा सम्मान करना जरूरी है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी तिरंगा फहराने से जुड़ी सावधानियां साझा की हैं। राजीव रंजन ने यह भी कहा कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान की तस्वीरें और वीडियो उनके निजी विवरण के साथ साझा कर रहे हैं। उन्होंने इसे निजता का उल्लंघन बताते हुए अनुचित और गैरकानूनी करार दिया।
सौरभ भारद्वाज बोले- देश का झंडा फहराने में क्या परेशानी?
देश का युवा तिरंगा लहराना चाहता है लेकिन मोदी सरकार उन्हें तिरंगा लहराने नहीं देना चाहती है।
क्या मोदी सरकार चाहती है कि देश का युवा पाकिस्तान-बांग्लादेश का झंडा लेकर घूमे?
शर्मनाक।
— @Saurabh_MLAgk, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, AAP https://t.co/yWjawCChLY
— AAP (@AamAadmiParty) October 16, 2026
पढ़ें :- मानहानि केस में राहुल गांधी को 'सुप्रीम' राहत, कोर्ट ने निचली अदालत की कार्रवाई पर लगाई रोक, क्या है मामला?
दिल्ली आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने तिरंगा यात्रा को लेकर कहा कि पार्टी इसके लिए तैयार है और सैकड़ों तिरंगे लेकर मध्य दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएगी। उन्होंने बताया कि सुबह पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति भवन और संसद के सामने 270 फुट लंबा तिरंगा फहराया। भारद्वाज ने सवाल उठाया कि स्वतंत्र देश में अपना राष्ट्रीय ध्वज फहराने में क्या गलत है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या भारतीयों को पाकिस्तान, बांग्लादेश या अमेरिका का झंडा फहराना चाहिए?