नई दिल्ली। राम मंदिर ( Ram Mandir) में रामलला (Ram Lalla) की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) हो चुकी है। राम मंदिर ( Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) समारोह के बाद से रामलला के दर्शन के लिए लाखों भक्त हर रोज मंदिर में जा रहे हैं। इस बीच मंदिर में रामलला (Ram Lalla) की मूर्ति की स्थापना के बाद उसका स्वरूप देखकर खुद उसे बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज (Arun Yogiraj) हैरान हैं।
पढ़ें :- Video: मंच पर फूट-फूटकर रोने लगे संजय निषाद, अखिलेश यादव बोले-BJP के साथ जाने पर पश्चाताप के आंसू हैं या प्रायश्चित के?
मुझे विश्वास ही नहीं हुआ…
मूर्तिकार योगीराज ने कहा कि जब मैंने प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) वाले दिन गर्भगृह में रामलला (Ram Lalla) की मूर्ति देखी तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ कि ये वही मूर्ति है जो मैंने बनाई थी।
बदल गया स्वरूप
दरअसल, एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अरुण योगीराज (Arun Yogiraj) ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) के बाद जब मैं गर्भगृह में गया तो वहां मूर्ति को देखते ही लगा कि ये मेरी बनाई मूर्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि मूर्ति का स्वरूप एकदम बदला सा लग रहा था। योगीराज ने कहा कि रामलला की मूर्ति गर्भगृह में जाते ही उसकी आभा ही बदल गई और वो बोलती हुई लग रही थी।
पढ़ें :- US-Iran: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान की दो टूक, कहा-दुश्मन नहीं, सिर्फ दोस्तों के लिए खुलेगा होर्मुज
मुझे इस शुभ कार्य के लिए भगवान राम ने चुना
इससे पहले अरुण योगीराज (Arun Yogiraj) ने कहा था कि मैंने हमेशा महसूस किया है कि भगवान राम (Lord Ram) मुझे और मेरे परिवार को हर बुरे समय से बचा रहे हैं और मेरा दृढ़ विश्वास है कि यह वही हैं, जिन्होंने मुझे इस शुभ कार्य के लिए चुना है।