Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video- रामचंद्र दास के कहने पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज करवाया फर्जी मुकदमा, आशुतोष ब्रह्मचारी का कबूलनामा

Video- रामचंद्र दास के कहने पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज करवाया फर्जी मुकदमा, आशुतोष ब्रह्मचारी का कबूलनामा

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Astrologer Jagadguru Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda Saraswati) पर बटुकों के यौन शोषण (Sexual Exploitation) का आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी अब अपने ही बयान से पलट गए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने शंकराचार्य के ऊपर फर्जी मुकदमा दायर कराया था। ये केस उन्होंने रामचंद्र दास के कहने पर किया था। उन्होंने इसमें कई अधिकारियों के शामिल होने का भी आरोप लगाया है। ये कबूलनामा उन्होंने एक वीडियो जारी कर किया है।

पढ़ें :- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर को लेकर आरएसएस और प्रबंधन पर सवाल उठाए,बोले-गोविंद गिरि को भेजेंगे कानूनी नोटिस 

आशुतोष ब्रह्मचारी ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उनके ही गुरुभाई रामचंद्र दास ने गुरु की हत्या करवाने का षड्यंत्र रचा। उन्होंने ही अविमुक्तेश्वरानंद पर फर्जी मुकदमा दायर करवाने की साजिश रची। शंकराचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने का दबाव भी उन पर रामचंद्र ने ही डाला था।

पढ़ें :- ये हिंदुओं का देश है, हम इसके लिए तैयार नहीं कि हमारी गौ माता को काटकर डॉलर के लिए बेचा जाए : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

फर्जी वसीयत बनाकर केस दर्ज कराया

आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि रामचंद्र दास ने उनको गुमराह कर अविमुक्तेश्वरानंद पर मुकदमा दर्ज करवाया था। इसे लेकर उन्होंने आज एसएसपी मथुरा को एक शिकायत पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि रामचंद्र ने फर्जी वसीयत बनाकर केस दर्ज कराया और देवा बाबा के आश्रम पर कब्जा कर लिया। वसीयत बनाने वाले के खिलाफ अब ये शिकायत कोर्ट में भी जाएगी।

रामचंद्र दास के कहने पर फर्जी मुकदमा दायर किया

आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि अगर पुलिस ने उनके दबाव में आकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो वह अदालत तक जाएंगे। चाहे कोई भी हो वह सच की लड़ाई लड़ेंगे। पहले अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ लड़ी, वो अलग बात है कि सब कुछ दबाव में आकर किया, लेकिन वह कोर्ट में भी लड़ेंगे। वह ये बताएंगे कि किस तरह से रामचंद्र दास ने उनको बर्बाद किया और उत्पीड़न किया और उनसे इतना बड़ा कांड करवाया।

अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ क्यों रचा षड्यंत्र, जल्द करूंगा खुलासा

पढ़ें :- शंकराचार्य ने फोटो जारी कर पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल, केक काटते दिखे IPS अजयपाल शर्मा व ‘हिस्ट्रीशीटर’ आशुतोष ब्रह्मचारी

उन्होंने कहा कि वह बहुत ही जल्द इस बात का भी खुलासा करेंगे कि आखिर क्यों अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ ये सब करवाया गया। उनके पास पूरी चैट मौजूद है। इस चैट में मुकदमा करने से लेकर वसीयत बनाने तक की हर एक बात मौजूद है। आशुतोष ने आरोप लगाया कि रामचंद्र की प्लानिंग दो आश्रम हथियाने की थी।

अविमुक्तेश्वरानंद पर क्या है आरोप?

प्रयागराज माघ मेले के दौरान शुरू हुए विवाद के बाद तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने बटुकों का यौन उत्पीड़न का आरोप अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाया था। जिसके बाद 8 फरवरी को प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। पॉक्सो कोर्ट के स्पेशल जज विनोद कुमार चौरसिया ने 21 फरवरी को सुनवाई पूरी होने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया था।

Advertisement