Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Ramdev ने फिर किया डॉक्टरों पर तंज, कहा- ड्रग माफिया इससे जुड़े हैं…

Ramdev ने फिर किया डॉक्टरों पर तंज, कहा- ड्रग माफिया इससे जुड़े हैं…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

उत्तराखंड: योगगुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर डॉक्टरों पर तंज कसते हुए एलोपैथी पर ड्रग माफिया से जुड़े होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में हर बीमारी का इलाज है। बाबा रामदेव ने एलोपैथी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ड्रग माफिया इससे जुड़े हैं। रिसर्च पेपर तक में ड्रग माफियाओं का रोल है।

पढ़ें :- RSS-BJP देश को बर्बाद करना चाहते हैं, जनता देश में फैले अन्याय और तानाशाही से अब तंग आ चुकी है : मल्लिकार्जुन खड़गे

वह रिसर्च को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं। रामदेव ने कोरोना की तीसरी लहर से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि योग करने से इम्युनिटी बढ़ी रहेगी। उन्होंने गिलोय और नीम के बारे में चल रही खबरों को अफवाह और आयुर्वेद को बदनाम करने वाली बताया। बाबा ने कहा ‍कि आयुर्वेद और योग में कई गंभीर रोगों का उपचार करने की क्षमता है।

Advertisement