नई दिल्ली। रेंज रोवर (Range Rover) ने अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार रेंज रोवर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक (Range Rover Sport Electric) के जल्द आने की पुष्टि कर दी है। ब्रिटिश समर सीजन के दौरान कई खास इवेंट्स में दिखाई गई रेंज रोवर इलेक्ट्रिक (Range Rover Electric) के बाद अब रेंज रोवर स्पोर्ट (Range Rover Sport) इस तरह से इलेक्ट्रिक पावरट्रे के साथ आएगा जिससे बिना किसी मेहनत के बेहतरीन परफॉर्मेंस मिल सके।
पढ़ें :- Mahindra XUV 3XO ZNG लॉन्च , जाने कीमत और फ्यूल ऑप्शन के साथ रेंज
गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड
वीकेंड के दौरान, UK में Goodwood Festival of Speed के एक प्रिव्यू इवेंट में Range Rover Sport Electric को पेश किया गया। अपने शानदार परफॉर्मेंस के इतिहास को याद करते हुए, जैसे चीन में हेवन गेट की 999 सीढ़ियां चढ़ना और आइसलैंड के स्पिलवे पर चढ़ाई करना, रेंज रोवर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक ने गुडवुड मोटर सर्किट पर कई ड्राइविंग चुनौतियों का सामना किया।
मॉडर्न तकनीक का इस्तेमाल
Range Rover Sport Eletric में कई आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है जो इसे और ज्यादा पावर और टॉर्क जनरेट करती है। नए चेसिस ट्यूव और बेहतर ऑडियो साउंड के साथ इसका अनुभव और भी बढ़ जाता है जिससे किसी भी तरह के रास्ते पर गाड़ी चलाने का एक अनोखा फील मिलता है।
पढ़ें :- Honda Diwali Discount : होंडा का दिवाली धमाका! City और Elevate पर डिस्काउंट , मिल रही बंपर छूट
पावरट्रेन लाइन-अप
इस साल के अंत में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल होने के साथ ही Range Rover Sport का पावरट्रेन लाइन-अप पूरा हो जाएगा। ग्राहकों के लिए प्लग-इन इलेक्ट्रिक हाइब्रिड, माइल्ड हाइब्रिड V8 पेट्रोल और सिक्स-सिलिंडर पेट्रोल-डीजल के रूप में जरूरत के हिसाब से सही ऑप्शन उपलब्ध हैं।
नई रेंज रोवर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक को इस तरह तैयार किया गया है कि यह ब्रांड की सबसे स्पोर्टी पहचान की तरह ही ड्राइविंग का शानदार एक्सपीरियंस दे सके। इसके बारे में बाकी की जानकारियां इस साल के अंत तक बताई जा सकती हैं।