पटना। पटना सिविल कोर्ट (Patna Civil Court) से जमानत मिलने के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग (Gyan Bindu Coaching) के संचालक रौशन आनंद (Raushan Anand) सोमवार को जेल से बाहर आ गए है। बाहर आने के बाद उन्होंने अपने भाई की मौत को लेकर बड़ा बयान दिया। खान सर (Khan Sir) सहित दो लोगों पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है।
पढ़ें :- पटना सिविल कोर्ट ने खान सर समेत दोनों बॉडीगार्ड्स को दी अग्रिम जमानत, मिली बड़ी राहत
रौशन आनंद (Raushan Anand) ने पटना में मीडिया से कहा कि खान सर (Khan Sir) और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक ने मिलकर मेरे भाई की हत्या करवाई है, जब मैं जेल से बाहर था तो मेरे भाई के साथ कुछ नहीं हुआ। मैं जेल गया तो उसकी हत्या हो गई।
रौशन आनंद (Raushan Anand) ने कहा कि ये साजिश है। फैसल खान (Faisal Khan) की हम बात करें तो उसने कितना झूठ बोला है आप सोचिए, कोई गोलीबारी नहीं हुई थी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि गोलीबारी किसके तरफ से हुई थी? फैसल खान (Faisal Khan) की तरफ से हुई थी।
पटना पुलिस कर रही जांच : जेडीयू
रौशन आनंद के भाई की मौत पर सोमवार जेडीयू नेता और मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि पटना पुलिस जांच कर रही है। जो भी उचित होगा पुलिस करेगी, जो भी दोषी होंगे निश्चित रूप से पुलिस पहले भी कार्रवाई करते आई है और आगे भी करेगी। सभी जानते हैं कि बिहार में कानून का राज है। पटना के एसएसपी मामले को खुद देख रहे हैं। पुलिस न्यायसंगत कार्रवाई कर रही है।
पढ़ें :- रौशन आनंद के भाई की मौत पर खान सर, बोले- ये खबर सुनते ही मेरे पैरों तले से खिसक गई जमीन
सांसद पप्पू यादव, बोले- यह दुर्भाग्यपूर्ण
उधर इस घटना पर सांसद पप्पू यादव ने कार्रवाई की मांग की है। पप्पू यादव ने कहा कि ज्ञानबिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद जी के भाई प्रिंस जी की नेपाल विराटनगर में हत्या! यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार सरकार नेपाल प्रशासन से संपर्क कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए। हत्यारों पर अविलंब कार्रवाई हो! एक भाई जेल में बंद है, दूसरे की हत्या! मेरी संवेदना परिवार के साथ है!” बता दें कि पप्पू यादव का ये एक्स पोस्ट रौशन आनंद के जेल से बाहर आने के पहले का है।