मशहूर शिक्षक एवं यूट्यूबर खान सर और पत्रकार अंजना ओम कश्यप के बीच चल रहा हाई-प्रोफाइल मानहानि विवाद अब खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। दिल्ली हाईकोर्ट में आपसी सहमति से दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। आज यानी 4 नवंबर 2026 की सुनवाई के दौरान इस बात की जानकारी अंजना ओम कश्यप की ओर से पेश वकील वृंदा भंडारी ने अदालत को दी। हालांकि, इस मामले में समझौते से जुड़े दस्तावेजों पर औपचारिक हस्ताक्षर आने वाले दिनों में होने की बात कही गई है।
नई दिल्ली। मशहूर शिक्षक एवं यूट्यूबर खान सर और पत्रकार अंजना ओम कश्यप के बीच चल रहा हाई-प्रोफाइल मानहानि विवाद अब खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। दिल्ली हाईकोर्ट में आपसी सहमति से दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। आज यानी 4 नवंबर 2026 की सुनवाई के दौरान इस बात की जानकारी अंजना ओम कश्यप की ओर से पेश वकील वृंदा भंडारी ने अदालत को दी। हालांकि, इस मामले में समझौते से जुड़े दस्तावेजों पर औपचारिक हस्ताक्षर आने वाले दिनों में होने की बात कही गई है।
आपको बता दें कि इस विवाद की शुरुआत NEET परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर हुई एक टीवी डिबेट से हुई थी। बीते दिनों 29 मई 2026 को प्रसारित इस बहस में अंजना ओम कश्यप ने ऑनलाइन पढ़ाने वाले कुछ चर्चित शिक्षकों की भूमिका और उनके प्रभाव पर सवाल उठाए थे। इसके बाद उनके खिलाफ कथित तौर पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। इसी बीच खान सर पर भी अंजना के खिलाफ कथित मानहानिकारक बयान देने के आरोप लगे थे।
इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट में अंजना ओम कश्यप और टीवी टुडे नेटवर्क ‘TV Today Network’ ने खान सर समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ 2 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दर्ज कराया था। बता दें कि उनकी इस याचिका में कथित तौर पर उन्हें ‘बिकाऊ पत्रकार’ और ‘चाटुकार’ कहे जाने जैसे आरोप शामिल थे।
इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को 2 जुलाई 2026 को विवाद सुलझाने के लिए मध्यस्थता का रास्ता अपनाने का निर्देश दिया था। इसके बाद कई दौर की बातचीत हुई। फिलहाल अब इस मामले में आज यानी 4 नवंबर को अदालत को बताया गया कि खान सर और पांच अन्य प्रतिवादियों के साथ समझौता हो गया है। इनमें बबीता त्यागी, अरविंद भदौरिया, मनीष यादव और दो सोशल मीडिया अकाउंट के संचालक भी शामिल हैं।
इस तरह अब काफी लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद दोनों पक्षों ने कानूनी लड़ाई के बजाय आपसी सहमति से मामला सुलझाने का रास्ता अपनाया है।