Benefits of eating raw garlic: लहसुन का इस्तेमाल अधिकतर घरों में सब्जी और खाने में टेस्ट और खुशबू को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। बीमारियों से बचाने में मदद करता है। न्यूट्रिएंट्स और बायोएक्टिव कंपाउंड मौजूद होते है।
पढ़ें :- पटना कोर्ट ने खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित, 10 जुलाई को आएगा आदेश
कच्चे लहसुन में एलिसिन नाम का एंजाइम मौजूद होता है। एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स एंटी बैक्टीरियल और एंटी कैंसर जैसे गुण पाये जाते है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे होते है। इसके फायदों को देखते हुए कई लोग सर्दियों में इसे कच्चा खाना पसंद करते है पर क्या लहसुन को गर्मियों में कच्चा खाना फायदेमंद होता है। आइए जानते है।
गर्मियों में कच्चा लहसुन खाने से पाचन बेहतर होता है। जिससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही अगर हाईबीपी की समस्या से परेशान है तो कच्चे लहसुन का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
गर्मियों में कच्चा लहसुन खाने से इम्युन सिस्टम बेहतर होता है। साथ ही मौसमी बीमारियों और संक्रमण से बचाने में मदद करता है। कच्चा लहसुन खाने से शरीर डिटॉक्स होता है। शरीर में जमे टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है।
कच्चा लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए गर्मियों में इसका अधिक सेवन करने से घबराहट, जलन या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए गर्मियों में कच्चे लहसुन का बहुत अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए।
पढ़ें :- केरलम में घर की लिफ्ट में 75 वर्षीय बुजुर्ग का सिर फंसने से दर्दनाक मौत
गर्मियों में 1-2 कच्चे लहसुन की कलियां ही ही खा सकते है। खाली पेट न खाएं, खाने के साथ या बाद में लें। ज्यादा गर्मी लगती है तो इसे घी में भूनकर या छाछ के साथ खा सकते हैं। शरीर में पित्त की अधिकता हो तो आयुर्वेदाचार्य की सलाह लें।