Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘महाभारत’ के घटोत्कच, रजाक खान पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

‘महाभारत’ के घटोत्कच, रजाक खान पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

By Sushil Sah 
Updated Date

वृंदावन। बीआर चोपड़ा की प्रसिद्ध धारावाहिक ‘महाभारत’ में घटोत्कच का जीवंत किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता ‘रजाक खान’ हाल ही में वृंदावन पहुंचे। वहां उन्होंने प्रसिद्ध संत श्री हित ‘प्रेमानंद गोविंद’ शरण जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

पढ़ें :- Shri Krishna Janmashtami 2026 : सीएम योगी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए पुख्ता इंतजाम, बसों और बस अड्डों की बढ़ी निगरानी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रजाक खान महाराज जी के सामने बेहद सादगी और श्रद्धा भाव से बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए अपना परिचय दिया और कहा, “गुरु जी राम-राम, मैं महाभारत का घटोत्कच हूं। पहली बार आपके दर्शन करने और आशीर्वाद लेने आया हूं।”

160 किलो वजन का सुनाया दिलचस्प किस्सा

अभिनेता ने बातचीत के दौरान अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए महाराज जी को बताया कि जब लगभग 38 साल पहले वह इस धारावाहिक में ‘घटोत्कच’ की भूमिका निभा रहे थे, तब उनका वजन करीब 160 किलो हुआ करता था। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि अब उम्र के साथ उनका शरीर काफी हल्का हो गया है।

प्रेमानंद महाराज ने दिया आशीर्वाद

पढ़ें :- जन्माष्टमी 2026 : मथुरा, वृंदावन और गोकुल में भव्य तैयारियां, पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता

रजाक खान के सरल स्वभाव को देखकर प्रेमानंद जी महाराज भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उन्होंने मुस्कुराते हुए अभिनेता से कहा, “बहुत बढ़िया” और उन पर अपना आशीर्वाद बरसाया। आपको बता दें कि वृंदावन के ‘श्री कृष्ण चैतन्य अरण्य संप्रदाय’ के संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। रजाक खान से पहले भी विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और बॉलीवुड व टेलीविजन जगत की कई मशहूर हस्तियां महाराज जी के दरबार में आ चुकी हैं।

Advertisement