1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा कैबिनेट मंत्री और नेताओं के साथ पूर्व सपा सांसद डॉ एसटी हसन की वायरल फोटो पर उनका तंज, में तो पीडीए को मजबूत करने जा रहा हूँ

भाजपा कैबिनेट मंत्री और नेताओं के साथ पूर्व सपा सांसद डॉ एसटी हसन की वायरल फोटो पर उनका तंज, में तो पीडीए को मजबूत करने जा रहा हूँ

अगर आप मुझसे पोलिटिकल स्टेटमेंट लेना चाहते है तो में पीडीए को मजबूत करने जा रहा हूँ. अगर असलियत पूछना चाहते है,तो ये है कि हम ट्रेन का इंतजार कर रहे थे ये 29 सितंबर की बात है वन्देमान्तरम ट्रेन दो घण्टे लेट हो रही थी.

By Sushil Singh 
Updated Date

मुरादाबाद:- सपा के पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह और भाजपा विधायक रितेश गुप्ता एवम जिला पंचायत अध्यक्ष शेफाली चौहान के साथ कि एक फोटो ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. इस फोटो के सियासी लोग अलग-अलग मायने निकाल रहे है, तो कुछ पूर्व सांसद को भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाते हुए सोशल मीडिया पर कमेंट करने में लगे है.

पढ़ें :- मॉडल श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- ये सामान्य मामला नहीं, भाजपा सरकार को ले डूबेगा, शिवा शर्मा के परिवार को न्याय मिलना चाहिए...

एमएलसी चुनाव के मद्देनजर वायरल हुई इस फोटो को चुनाव से जोड़कर भी कमेंट बाजी चल रही है. पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फोटो की बाबत जब हमने सपा के पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन से सच्चाई जानी तो उन्होंने फ़ोटो और लोगो के कमेंट पर चुटकी लेते हुए कहा अगर आप मुझसे पोलिटिकल स्टेटमेंट लेना चाहते है तो में पीडीए को मजबूत करने जा रहा हूँ. अगर असलियत पूछना चाहते है,तो ये है कि हम ट्रेन का इंतजार कर रहे थे ये 29 सितंबर की बात है वन्देमान्तरम ट्रेन दो घण्टे लेट हो रही थी. में वीआईपी वेटिंग रूम के अंदर बैठा हुआ था, कुछ देर बाद माननीय भूपेंद्र चौधरी साहब तसरीफ लाये, उनके साथ और लोग भी आये में भी बैठा रहा ट्रेन आ गई, वो अपनी सीट पर चले गए और में अपनी सीट पर चला गया इसमें कोई ऐसी बात तो नही थी.

सुशील कुमार सिंह

मुरादाबाद

पढ़ें :- जयराम रमेश ने VB-G RAM G योजना को सामाजिक सुरक्षा ढांचे पर बताया 'सर्जिकल स्ट्राइक', वोट चोरी सरकार ने ग्रामीण मजदूरी की चोरी में भी हासिल की महारत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...