Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Redmi 17 5G : आ गया Redmi का धाकड़ फोन,जानें बैटरी ,कीमत और चिप

Redmi 17 5G : आ गया Redmi का धाकड़ फोन,जानें बैटरी ,कीमत और चिप

By अनूप कुमार 
Updated Date

Redmi 17 5G :  रेडमी का धाकड फोन Redmi 17 5G को नए बजट हैंडसेट के तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया वहीं उपलब्धता की बात करें तो ये स्मार्टफोन इस महीने के अंत में एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कलर च्वाइस के मामले में Redmi 17 5G तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन्स में खरीदने के लिए मिलेगा।

पढ़ें :- 7900mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 5 और 120Hz डिस्प्ले वाला Redmi का धाकड़ फोन लॉन्च, चेक करें डिटेल्स

कीमत और उपलब्धता
भारत में Redmi 17 5G की शुरुआती कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट के लिए 39,999 रुपये है। वहीं, हायर-एंड 8GB रैम और 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 41,999 रुपये है। हालांकि, कंपनी ने दोनों वैरिएंट्स की नेट इफेक्टिव कीमत 23,999 रुपये और 26,999 रुपये तय की है।

ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री
ये नया फोन भारत में 10 सितंबर से Amazon और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Redmi 17 5G को तीन कलर ऑप्शन्स Absolute Black, Endless Blue और Eternal Orange में पेश किया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Redmi 17 5G एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है। ये Android 16 पर आधारित Xiaomi के लेटेस्ट HyperOS 3 के साथ आता है।

डिस्प्ले
इस फोन में 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है. ये 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 825 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। इसमें Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलता है।

पढ़ें :- Realme Narzo 90 5G : रियलमी ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन , जानें बैटरी और कीमत

ऑनबोर्ड स्टोरेज
4nm प्रोसेस पर बना Qualcomm का ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट Redmi 17 5G को पावर देता है। इसमें Adreno GPU, 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। जिसे microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। टेक कंपनी का दावा है कि ये हैंडसेट डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।

50-मेगापिक्सल
फोटोग्राफी की बात करें तो Redmi 17 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर और एक अनकंफर्म्ड सेकेंडरी कैमरा शामिल है।

Advertisement