Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. RJD Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव बने RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष , कार्यकारिणी की बैठक में चुने गए

RJD Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव बने RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष , कार्यकारिणी की बैठक में चुने गए

By अनूप कुमार 
Updated Date

RJD Tejashwi Yadav : राष्ट्रीय जनता दल की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक अध्याय उस समय जुड़ गया जब आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में  सर्वसम्मति से तेजस्वी यादव को अध्यक्ष चुन लिया गया। नेता तेजस्वी यादव को पटना के होटल मौर्या में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में तेजस्वी यादव को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला लिया गया। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी में पार्टी के तमाम बड़े नेताओं और डेलीगेट्स ने इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगाई।

पढ़ें :- लालू की बेटी का मायके में बेइज्जती पर छलका दर्द, बोलीं-आप सब मेरे जैसी गलती कभी न करें, किसी घर न हो रोहिणी जैसी बेटी ...

सूत्रों ने बताया कि तेजस्वी को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव आरजेडी महासचिव भोला यादव ने रखा, जिस पर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से मोहर लगा दी। बैठक में संगठन के बड़े फैसले और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई।

राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हुई। राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों ने कहा कि यह संगठन को लेकर बैठक बुलाई गई है, हालांकि इससे पहले तेजस्वी यादव की बहन और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हमला बोला है और तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सवाल उठाया है।

 

इस नई जिम्मेदारी के बाद अब तेजस्वी यादव राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के सभी नीतिगत और रणनीतिक निर्णय लेने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र और सक्षम होंगे।

पढ़ें :- पार्टी और परिवार से नाराजगी की अटकलों के बीच रोहिणी आचार्य ने दी सफाई, बोलीं- मेरे लिए आत्मसम्मान सबसे ऊपर है...
Advertisement