पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) की चल रही मतगणना के बीच राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Rashtriya Janata Dal chief Lalu Prasad Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने कार्यकर्ताओं से बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा कि साथियों, अधिकांश सीटों पर अभी मतगणना के शुरुआती चरण यानी पांच से सात राउंड ही पूरे हुए हैं। इसलिए भ्रामक और गुमराह करने वाले रुझानों को अंतिम परिणाम समझने की गलती न करें।
पढ़ें :- बिहार विधानसभा का नए सिरे से कराए जाए चुनाव, प्रशांत किशोर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई
साथियों ..
अधिसंख्य सीटों पर अभी मतगणना के शुरुआती चरण , ४- ५ राउंड्स की गिनती ही संपन्न हुई है , भ्रामक , गुमराह करने वाले रुझानों को परिणाम मानने की गलती कर मतदान केंद्रों को न छोड़ें , मतगणना के निर्णायक राउंड्स की गिनती होने तक पूरी मुस्तैदी , सतर्कता व् सजगता के साथ मतगणना…
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 14, 2025
पढ़ें :- "गिरोह-ए-घुसपैठ " को उनके हाथों की "कठपुतली बने शहजादा" की ताजपोशी मुबारक...तेजस्वी यादव के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर रोहिणी आचार्य का तंज
उन्होंने आग्रह किया कि निर्णायक राउंड्स की गिनती पूरी होने तक मतगणना केंद्रों पर पूर्ण मुस्तैदी, सतर्कता और सजगता के साथ डटे रहें, ताकि वोट चोर (Vote Chor) किसी भी प्रकार की धांधली या गड़बड़ी न कर सकें। बिहार के अब तक के रुझानों से तस्वीर लगभग साफ नजर आ रही है। एनडीए के मुकाबले महागठबंधन काफी पीछे है। अब तक के रुझानों में भाजपा को सबसे अधिक सीटें मिली हैं। दूसरे नंबर पर जदयू है। NDA के लोग जश्न मना रहे हैं।