परभणी। महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान मंदिर के हॉल की छत गिर गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक सभा मंडप के मलबे से 6 शव निकाले जा चुके हैं। हादसे में 30 से 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं। मंदिर के सभा मंडप गिरने की घटना CCTV में कैद हो गई है। शनिवार होने के कारण मंदिर में कीर्तन और महाप्रसाद लेने के लिए भीड़ थी। पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल बचाव अभियान चला रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
पढ़ें :- VIDEO : श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद IndiGo विमान पोल से टकराया, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
#Maharashtra परभणी के यशवाड़ी में स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बनाया गया बास का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया..पूरा हादसा CCTV में कैद..20-25 श्रद्धालु मलबे में दबे..मौके पर पहुचा प्रशासन..रेस्क्यू कार्य शुरू@TNNavbharat @CMOMaharashtra @Parbhani_Police pic.twitter.com/IDSVs5DPE6
— Atul singh (@atuljmd123) June 20, 2026
सभा मंडप बनाने का चल रहा था काम
पढ़ें :- वाराणसी में एक युवक ने खुद को लगाई आग, युवती बनाती रही वीडियो
रिपोर्ट्स के मुताबिक परभणी के हनुमान मंदिर के ठीक सामने सभा मंडप का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी सभा मंडप की छत अचानक ढह गई। मलबा, रॉड समेत पत्थर गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। दर्शन के लिए आए लोग मलबे के नीचे दब गए। रेस्क्यू के लिए पहुंची जिला प्रशासन की टीमों ने करीब 10 घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।