ठंडक पहुंचाने की बजाय कूलर कमरे में उमस पैदा कर रहा हो या फिर चिपचिपाहट बढ़ा रहा हो तो कमरे को ठंडा करने के लिए कूलर के कमरे की बजाय खुली जगह जैसे खिड़की या दरवाजे के बाहर रखें। या फिर कूलर में लगे वॉटक पंप को बंद कर दें औऱ सिर्फ पंखा चलाएं। पानी के कारण ही उमस होता है इसलिए गर्मी से राहत मिलेगी।
पढ़ें :- भारत की अंतरिक्ष उड़ान का काउंटडाउन शुरू, गगनयान से पहले होंगे तीन बड़े ट्रायल : ISRO चेयरमैन
कमरे से उमस दूर करने के लिए आप कूलर और सीलिंग फैन या पंखा दोनो साथ चलाएं। साथ ही खिड़की को हल्का खोल दें। कमरे ठंडा हो जाएगा। पंखा चलाएंगे तो इसकी हवा चारो तरफ कमरे में फैलेगी और कूलर की हवा फैलेगी।
इससे चिपचिपाहट और उमस नही लगेगी।
कमरे में उमस न हो इसके लिए एग्जॉस्ट फैन लगा लें। कूलर के साथ इसे ऑन कर लें। रुम में न लगा हो तो कमरे से जुड़े बाथरुम में लगे एग्जॉस्ट फैन को चला सकते है। ऐसा करने से कमरा ठंडा हो सकता है। आप कूलर को स्पीड में चलाएं। कूलर के पैनल से निकाल सकते है इससे भी कमरा ठंडा हो सकता है।