Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia-Ukraine War : रूस को आर्थिक झटके जारी, अब वीजा और मास्टरकार्ड ने कारोबार रोकने किया ऐलान

Russia-Ukraine War : रूस को आर्थिक झटके जारी, अब वीजा और मास्टरकार्ड ने कारोबार रोकने किया ऐलान

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia-Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज ग्यारहवां दिन है। रूस लगातार यूक्रेन के ऊपर मिसाइल दाग रहा है। रूस की इस कार्रवाई से वैश्विक परिस्थितियां पल पल बदल रही है।  रूस   के ऊपर प्रतिबंध का चाबुक रोज चल रहा है। नाटों और यूरोपीय यूनियन ने रूस पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाये है। रूस भी इन प्रतिबंधों के के जवाब में चेतावनी दे रहा है। दूसरी तरफ यूक्रेन के हालात लगातार खराब होते जा रहे है। यूक्रेन में हर तरफ बारूदों का धुआं फैला हुआ है। यूक्रेन की राजधानी कीव के अंदर रूसी सेना घुस चुकी है।

पढ़ें :- Sunita Williams : सुनीता विलियम्स तीसरी बार अंतरिक्ष में जाएंगी , बोलीं - यह घर वापसी जैसा होगा

खबरों के अनुसार,रूस पर लगातार आर्थिक प्रतिबंधों का दौर जारी है। दो दिग्गज कंपनियों ने अपनी सर्विस रोकने के निर्देश दिए है। वीजा और मास्टरकार्ड ने रूस में अपनी सर्विस बंद करने का ऐलान कर दिया है। नगदी की कमी से वहां लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वीजा और मास्टरकार्ड ने कल घोषणा की है कि वो रूस में अपने कामकाज को सस्पेंड कर रहे हैं।

यूक्रेन पर हमला करने के बाद कई कंपनियों ने रूस से कारोबार समेटने या रोकने का ऐलान किया है और इस कड़ी में इन अमेरिकी फर्मों का नाम भी जुड़ गया है। वहीं वीजा ने अपनी तरफ से कहा कि कंपनी ने अपने सभी क्लाइंट्स और पार्टनर को ये निर्देश दे दिए हैं कि सभी वीजा ट्रांजेक्शन पर रोक लगा दी जाए और ये सभी कदम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Advertisement