Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia-Ukraine War Live : यूक्रेन संकट पर रूस के साथ खुलकर आया चीन, रूस से सभी प्रतिबंध हटाए

Russia-Ukraine War Live : यूक्रेन संकट पर रूस के साथ खुलकर आया चीन, रूस से सभी प्रतिबंध हटाए

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia-Ukraine War Live : रूस-यूक्रेन में छिड़ी जंग में यूक्रेन के हालात गंभीर होते जा रहे है। यूक्रेन के आसमान पर फाइटर जेट की गड़गड़ाहट और जमीन पर बारूदों का धुआं फैला हुआ है। पल पल तेजी से बदल रहे घटनाक्रम में  यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अपने देशवासियों के साथ विश्व बिरादरी से भावुक अपील कर रहे है। यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका और पश्चिमी देश रूस को प्रतिबंधों में जकड़ रहे है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

दूसरी तरफ चीन ने रूस से तमाम बड़े प्रतिबंध हटाने के ऐलान कर दिए हैं। यानि, यूक्रेन युद्ध के बीच चीन ने अमेरिका को बहुत बड़ा झटका दे दिया है। रूस के समर्थन और विरोध को लेकर दुनिया के राष्ट्र खेमें में बंटे नजर आ रहे है। एक तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति ने साफ कर दिया है कि, वो यूक्रेन से अकेले जंग लड़ रहे हैं, वहीं, रूस के साथ चीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब जैसे कई मुस्लिम देश खड़े नजर आ रहे हैं। चीन ने यूक्रेन और रूस के हमले की आलोचना करने से इनकार करते हुए यूक्रेन में संकट को हल करने के लिए बातचीत का आह्वान किया है।

रूस ने गुरुवार को यूक्रेन से जंग का ऐलान कर दिया। रूस – यूक्रेन की जंग से यूक्रेन में चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है। यूक्रेनी नागरिकों में खौफ का आलम है। लोग जान बचाने के लिए दूसरे देशों में शरण लेने के लिए सीमा की तरफ भाग रहे है।

 

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी
Advertisement