Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में दोनों तरफ से हवाई हमले जारी है। पिछले कई वर्षों से चल रही जंग अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। खबरों के अनुसार यूक्रेन के नीप्रो शहर में रेलवे स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले में 13 लोगों की मौत और 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। सभी जरूरी आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर काम कर रही हैं।
पढ़ें :- मॉस्को में चुनाव के आखिरी दिन ड्रोन का बड़ा हमला: रूस ने 1600 ड्रोन मार गिराए, हमले में 2 लोगों की मौत
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelenskyy) ने इस हमले के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि ड्रोन ने उस प्लेटफॉर्म को निशाना बनाया, जहां एक लोकल ट्रेन और एक यात्री ट्रेन खड़ी थीं। इस घटना के बाद जेलेंस्की ने अमेरिका, यूरोप और G7 देशों से रूस के खिलाफ और कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
रूस पर प्रतिबंध की मांग
राष्ट्रपति ने कहा, ”रूस ने तनाव कम करने के बजाय, कुछ रूसी उद्योगपतियों (ओलिगार्कों) और रूसी ऊर्जा क्षेत्र से प्रतिबंध हटाए जाने के बाद से हमारे लोगों पर कितने आतंकवादी हमले किए हैं? यही कारण है कि यूक्रेन हमेशा कहता रहा है कि रूस की आक्रामकता के जवाब में अमेरिका और यूरोप को उचित और निर्णायक कदम उठाने चाहिए।
नीप्रो रेलवे स्टेशन पर हमला
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के मुताबिक, रूस ने नीप्रो शहर के रेलवे स्टेशन को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया। हमले के समय स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दो ट्रेनें खड़ी थीं। इनमें एक लोकल ट्रेन थी, जबकि दूसरी नियमित यात्री ट्रेन थी। जेलेंस्की ने इस घटना को बेहद भयानक हमला बताया। उनके मुताबिक, रूस ने ऐसे स्थान पर हमला किया, जहां आम लोग यात्रा के लिए आते-जाते हैं। इस हमले के बाद स्टेशन पर आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय किया गया और घायलों की मदद के लिए बचाव दल मौके पर पहुंचे।