Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL में खत्म होगा गेंदबाजों का ‘अकाल’, कई गुना बढ़ जाएगा रोमांच, सचिन तेंदुलकर ने BCCI को दिए 3 सुझाव

IPL में खत्म होगा गेंदबाजों का ‘अकाल’, कई गुना बढ़ जाएगा रोमांच, सचिन तेंदुलकर ने BCCI को दिए 3 सुझाव

By Harsh 
Updated Date

Cricket updates: आईपीएल और टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के बढ़ते दबदबे और रोज बनते 200+ के स्कोर के बीच ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर ने गेंद और बल्ले में संतुलन बनाने के लिए बीसीसीआई (BCCI) को तीन बड़े बदलाव करने की सलाह दी है। मुंबई में एक अवॉर्ड शो के दौरान सचिन ने कहा कि मौजूदा नियमों के कारण गेंदबाजों के लिए चुनौतियां बहुत बढ़ गई हैं।

पढ़ें :- एशियन गेम्स में टीम इंडिया के रुकने का अलग इंतजाम, BCCI ने क्यों उठाया बड़ा कदम? सामने आई वजह

सचिन तेंदुलकर के वो 3 फॉर्मूले, जो बदल सकते हैं टी20 क्रिकेट का रोमांच

• इम्पैक्ट प्लेयर नियम हो खत्म: सचिन ने कहा मेरा निजी मानना है कि 20 ओवर के खेल में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में एक एक्स्ट्रा बल्लेबाज खिलाने से खेल का संतुलन पूरी तरह बिगड़ जाता है, इसलिए इस नियम को हटा देना चाहिए।

• पावरप्ले के दो टुकड़े: उन्होंने सुझाव दिया कि 6 ओवर के पारंपरिक पावरप्ले को दो हिस्सों में बांटना चाहिए। पहले 4 ओवर में सिर्फ 2 फील्डर दायरे से बाहर रहें, लेकिन बाकी बचे 2 ओवर का पावरप्ले फील्डिंग कप्तान अपनी मर्जी से मैच में कभी भी ले सके, जिसमें उसे 3 फील्डर बाहर रखने की छूट मिले।

• गेंदबाज को मिलें 5 ओवर: सचिन ने दलील दी कि जब टीम का बेस्ट बल्लेबाज पूरे 20 ओवर खेल सकता है, तो बेस्ट गेंदबाज को सिर्फ 4 ओवर क्यों? उन्होंने एक गेंदबाज को मैच में 5 ओवर फेंकने की अनुमति देने की वकालत की।

पढ़ें :- WPL 2027 : महिला प्रीमियर लीग के 5वें सीजन का एलान, जनवरी में होगा आगाज, जानें कब-कहां होगी नीलामी?
Advertisement