कानपुर। यूपी के कानपुर नगर जिले में निराला नगर स्थित रेलवे मैदान में विश्व हिन्दू परिषद (VHP) की तरफ से रामोत्सव का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में राम रूपी वेश धारण किए हजारों की संख्या में बच्चे शामिल हुए। इस दौरान साध्वी ऋतंभरा (Sadhvi Ritambhara) ने हिन्दुओं से 2 बच्चों की सोच से बाहर आकर कम से कम 4 बच्चे पैदा करने का आह्वान किया।
पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल
साध्वी ऋतम्भरा बोलीं- हिन्दू 4 बच्चे पैदा करें, 2 राष्ट्रहित के लिए RSS-VHP को सौंपे pic.twitter.com/M99DoMWdjw
— santosh singh (@SantoshGaharwar) April 18, 2022
रामोत्सव को संबोधित करते हुए साध्वी ऋतंभरा (Sadhvi Ritambhara) ने कहा कि हर हिंदू को अब 4 बच्चे पैदा करने चाहिए। इनमें से दो बच्चे परिवार के लिए रखें और दो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिन्दू परिषद (VHP) को सौंप देने चाहिए। ताकि वह राष्ट्र यज्ञ में योगदान दे सकें। हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि होना चाहिए।
पढ़ें :- मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से BJP उम्मीदवार होंगे उज्जवल निकम, पूनम महाजन का टिकट कटा
साध्वी ने कहा कि रामोत्सव में हजारों श्रीराम स्वरूपों का वन्दन हुआ। यह सौभाग्य की बात है। रामभक्त बनने को रामत्व को धारण करना होगा, क्योंकि राम अपराजित पौरुष के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों ने हिन्दुओं को बांटा, लेकिन श्रीराम का आचरण सम्पूर्ण समाज को एक करेगा। इस दौरान जब ऋतंभरा साध्वी से पूछा कि आपके चार बच्चे वाले बयान से तो नया बवाल खड़ा होगा, तो उन्होंने साफ कहा कि हमने हिंदुओं को चेताया है। अब बवाल होता है तो हो जाने दो।
संघ के पूर्व सह कार्यवाह भैया जी जोशी ने कहा कि राम जन्म उत्सव पर्व पर हम लोग भगवान राम के साथ रामराज्य की भी कल्पना करते हैं। रामराज्य का मतलब, जिसमें बेहतर शिक्षा बेहतर सुरक्षा थी। आज हम आसुरी शक्तियों के साथ लड़ रहे हैं। इस देश में जय-पराजय हुई है, लेकिन आखिरी में जीत सत्य की होती है।
वहीं इस कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कथित लव जेहाद के मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय सीता माता के अपहरण को लेकर रावण का समूल नाश हुआ था। आज हमें लव जिहाद करने वालों को समूल रूप से कुचलना होगा, सिर्फ भगवान राम की सिर्फ पूजा से ही कुछ नहीं होगा।
रामविलास वेदांती ने कहा कि देश को आजाद हुए 70 साल हो गए, लेकिन इतने सालों में कांग्रेस पार्टी रामराज्य नहीं ला पाई। जब मोदी की सरकार आई और 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया। तब हम समझ गए कि राम मंदिर बनकर रहेगा और जिस जगह पर कारसेवकों ने एक ढांचे को गिराया था। वो जबरन बनाया गया था, क्योंकि वहां पर राम की मौजूदगी पहले से ही दर्ज थी। इस रामोत्सव में 6 हजार बच्चे राम और 1100 बच्चे हनुमान रूपी वेश धारण कर शामिल हुए।
पढ़ें :- जनता मोदी के नाम पर कब ले जिताई, अब जनता विकास चाह रही है : पवन सिंह
वाह,साध्वी जी,आपके लिए महिला बच्चे पैदा करने की मशीन मात्र हैं :सूर्य प्रताप सिंह
साध्वी ऋतंभरा (Sadhvi Ritambhara) के वायरल वीडियो रिट्वीट कर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह कहा कि वाह,साध्वी जी,आपके लिए महिला बच्चे पैदा करने की मशीन मात्र हैं। आप साध्वी के चोले में हैं तो आपको क्या बोलें? तरस उन कुपमंडूकों पर आ रहा है जो ताली बजा रहे हैं। बच्चे पैदा करिए, रोटी की चिंता नहीं, फ्री राशन सरकार देगी, लो हो गया विकास। इस देश को किस रास्ते पर ले जा रहे हैं, हम?