Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बिहार: बंदूक के नोक पर करता था बच्चियों से घिनौनि हरकत, विरोध पर महिला के ऊपर चला दी गोली, आरोपी ​गिरफ्तार

बिहार: बंदूक के नोक पर करता था बच्चियों से घिनौनि हरकत, विरोध पर महिला के ऊपर चला दी गोली, आरोपी ​गिरफ्तार

By हर्ष गौतम 
Updated Date

बिहार:  बिहार के सहरसा में एक ईंट भट्ठा के नाम पर ऐसा काला खेल चल रहा था, जिसने सबको हिला कर रख दिया। धमसेनी भड़धरी इलाके में स्थित इस भट्ठे का संचालक मु. आवेश करणी उर्फ चुन्ना मुखिया और उसका मुंशी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। आरोप है कि यहां काम करने वाली नाबालिग लड़कियों को डराकर, धमकाकर रात में दूसरी जगह ले जाया जाता था और उनके साथ गलत हरकत की जाती थी। महिला मजदूरों के साथ भी छेड़खानी आम बात थी, लेकिन आरोपी के खौफ के चलते कोई मुंह खोलने की हिम्मत नहीं करता था।

पढ़ें :- बिहार: नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, कई घायल

इस पूरे मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब एक महिला मजदूर ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद संचालक ने गोली चला दी, जिसमें महिला घायल हो गई। यही घटना पूरे काले सच को बाहर ले आई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मजदूरों ने जो बताया, वो चौंकाने वाला था। मजदूरों के रहने वाले कमरों में फायरिंग के निशान तक मिले। हालात देखकर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सात नाबालिग लड़कियों को वहां से मुक्त कराया और उनकी काउंसलिंग शुरू कराई।

मजदूरों ने बताया कि वे सालों से वहां काम कर रहे थे। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे भट्ठा संचालक का असली चेहरा सामने आने लगा। वह अय्याशी के लिए महिलाओं से छेड़खानी करता और नाबालिग लड़कियों को जबरन ले जाता था। घायल महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर Protection of Children from Sexual Offences Act और Arms Act के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

चौंकाने वाली बात ये भी है कि आरोपी के खिलाफ पहले से 33 आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से वह इलाके में दहशत का नाम बना हुआ था, लेकिन कोई खुलकर सामने नहीं आ पा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस काले खेल में और कौन-कौन शामिल था। घटना के बाद मजदूरों में डर का माहौल है और सभी अपने घर लौटने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने उन्हें सुरक्षित वापस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

Advertisement