सुपरस्टार सलमान का खान सुपरहिट शो बिगबॉस 19 इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ऐसे में सबसे स्पेशल शो का वीकेंड वार होता है जिसमें सलमान खान हफ्ते भर शो देखने के बात घरवालों की क्लास लगते हैं। बता दें कि इस बार भी वीकेंड वार पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इस बार सलमान के निशाने पर कई कंटेस्टेंट्स आए। इन्हीं में से एक बड़ा नाम रहे गौरव खन्ना शामिल हैं।
पढ़ें :- Lock Upp Season 2 : तलाक के खुलासे के बाद ‘लॉकअप’ में गौरव खन्ना की एंट्री, पत्नी आकांक्षा चमोला से बोले-‘बैंड बजा दिया तूने’, देखें वीडियो
गौरव की परफॉर्मेंस पर सवाल
शो के न्यू प्रोमो में सलमान खान सीधे तौर पर गौरव खन्ना से सवाल करते नजर आते हैं। सलमान ने साफ कहा कि गौरव पूरे हफ्ते बहुत कम दिखाई दिए और उनकी मौजूदगी शो में न के बराबर रही। सुपरस्टार ने यह भी इशारा किया कि गौरव को और ज्यादा एक्टिव होकर खेलना चाहिए।सलमान गौरव से कहते हैं कि आप फ्रंटफुट पर खेलने से घबरा रहे हैं। पूरे हफ्ते सिर्फ 20 मिनट नजर आए हैं आप। इसके बाद सलमान घरवालों से पूछते हैं कि किस किसको लगता है कि कप्तानी वाले टास्क में गौरव ने कुछ तो काम किया है।
गौरव को सलमान ने लगाई फटकार
सलमान का कहना था कि प्रतियोगिता में बने रहने के लिए केवल सुरक्षित खेलना काफी नहीं है। आडियन्स याद रखती है वही खिलाड़ी जो हर स्थिति में आगे बढ़कर गेम खेलता है। गौरव से यह सवाल पूछकर सलमान ने बाकी घरवालों से राय जानी कि क्या उन्हें लगता है कि कप्तानी वाले टास्क में गौरव ने कोई दमखम दिखाया।
पढ़ें :- Lockupp 2 : ‘फिजिकल सेटिस्फाई’ न होने की वजह से आकांक्षा चमोला का गौरव खन्ना संग हो रहा है तलाक? एक्ट्रेस स्टेटमेंट वायरल
घरवालों की प्रतिक्रिया
सलमान के सवाल पर घरवालों के चेहरे पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दिखी। कुछ सदस्यों ने माना कि गौरव ने कप्तानी टास्क में ज्यादा योगदान नहीं दिया वहीं कुछ लोगों ने उनका पक्ष रखा। लेकिन इतना जरूर रहा कि सलमान की कड़ी टिप्पणी के बाद माहौल गंभीर हो गया और गौरव भी सोच में पड़ गए।