1. हिन्दी समाचार
  2. Bigg Boss 19
  3. Lockupp 2 : ‘फिजिकल सेटिस्फाई’ न होने की वजह से आकांक्षा चमोला का गौरव खन्ना संग हो रहा है तलाक? एक्ट्रेस स्टेटमेंट वायरल

Lockupp 2 : ‘फिजिकल सेटिस्फाई’ न होने की वजह से आकांक्षा चमोला का गौरव खन्ना संग हो रहा है तलाक? एक्ट्रेस स्टेटमेंट वायरल

टीवी जगत के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola)  ने खुद यह चौंकाने वाला खुलासा किया है कि वे और उनके पति गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब दोनों तलाक लेने जा रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। टीवी जगत के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola)  ने खुद यह चौंकाने वाला खुलासा किया है कि वे और उनके पति गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब दोनों तलाक लेने जा रहे हैं।

पढ़ें :- Lock Upp Season 2 : तलाक के खुलासे के बाद ‘लॉकअप’ में गौरव खन्ना की एंट्री, पत्नी आकांक्षा चमोला से बोले-‘बैंड बजा दिया तूने’, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर हमेशा खुश नजर आने वाली इस जोड़ी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था, इसकी भनक किसी को नहीं थी। इस खबर के सामने आते ही दोनों के फैंस के बीच खलबली मच गई है और लोग इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि 10 साल पुराना यह खूबसूरत रिश्ता अब टूटने की कगार पर पहुंच गया है।

रियलिटी शो में किया तलाक का ऐलान

दरअसल, आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ (Lockupp 2) में नजर आ रही हैं। इसी शो के पहले ही एपिसोड में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा बयान दिया। आकांक्षा ने कैमरे के सामने कबूल किया कि उनके और गौरव के रिश्ते अब खत्म होने की राह पर हैं और दोनों जल्द ही आधिकारिक रूप से तलाक लेने वाले हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे पिछले एक साल से गौरव से अलग रह रही हैं। इस अचानक हुए खुलासे ने शो के दर्शकों और गौरव के फैंस को हैरान कर दिया है।

फिजिकली सेटिस्फाई और तलाक पर आकांक्षा

शादी में आ रही दिक्कतों के बीच, आकांक्षा का कुछ महीनों पुराना एक इंटरव्यू भी अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ‘हॉटरफ्लाई’ को दिए एक इंटरव्यू में जब आकांक्षा से पूछा गया था कि क्या फिजिकली सेटिस्फाई (Physical satisfaction)  न मिलने पर एक महिला को अपने पति से अलग होने का अधिकार है? इस पर एक्ट्रेस ने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा था कि फिजिकली सेटिस्फाई (Physical satisfaction) का न होना निश्चित रूप से तलाक का एक ठोस आधार हो सकता है। उन्होंने कहा था कि अगर कोई महिला अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश या संतुष्ट नहीं है, तो इसका सीधा असर उसके रिश्ते पर पड़ता है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा था कि हमारे समाज में आज भी महिलाओं से जुड़े ऐसे मुद्दों पर खुलकर बात करने को एक टैबू माना जाता है। इससे पहले ‘टेली मसाला’ के साथ हुए एक अन्य इंटरव्यू में भी आकांक्षा ने गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को लेकर एक दिलचस्प बात कही थी। उन्होंने हंसते हुए कहा था कि दुनिया की हर पत्नी को अपने पति में कोई न कोई कमी या बुराई जरूर नजर आती है- फिर भले ही वह पति गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) जैसा इंसान ही क्यों न हो। उनके इस पुराने बयान को अब फैंस उनके मौजूदा हालातों से जोड़कर देख रहे हैं।

पढ़ें :- Bigg Boss-19 Winner : गौरव खन्ना 'बिग बॉस 19' के बने विनर, सलमान खान के शो को किया अपने नाम

फिलहाल गौरव खन्ना की तरफ से चुप्पी

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात यह है कि तलाक की इतनी बड़ी खबर सामने आने के बाद भी गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की तरफ से अब तक कोई रिएक्शन या बयान नहीं आया है। गौरव ने इस मामले पर पूरी तरह चुप्पी साध रखी है। आपको बता दें कि गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola)  की शादी 24 नवंबर 2016 को हुई थी। दोनों की शादी को 10 साल हो चुके हैं और उनकी कोई बच्चा नहीं है। इससे पहले ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) में गौरव ने खुद यह बात बताई थी कि वह शुरुआत में पिता बनना चाहते थे, लेकिन आकांक्षा इसके लिए तैयार नहीं थीं, इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी के फैसले का सम्मान किया और अपने कदम पीछे खींच लिए थे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...