Battle Of Galwan Cast Fees: मेगास्टार सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ जब से अनाउंस हुआ तब से जबर्दस्त हाइप बना हुआ है। सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज कर दिया है। अपूर्व लखिया के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में जबदस्त कास्ट नजर आने वाली है। आइए जानते हैं कि फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान के अलावा बाकी स्टार कास्ट की कितनी फीस है।
पढ़ें :- Video- मनोज तिवारी की बेटी ने बिग बॉस 20 में खोया आपा, काजी तौकीर को दीं भद्दी-भद्दी गालियां
सलमान खान
सलमान खान को लेकर कई रिपोर्ट में बताया जा चुका है कि वह फीस के साथ ही मुनाफे का हिस्सा लेते हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए सलमान खान 110 करोड़ रुपये लिए हैं।
गोविंदा
पढ़ें :- BB 7 की कंटेस्टेंट सोफिया हयात, बोलीं- सलमान खान ढोंगी, बेवकूफ है…,देखें Viral Video
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में गोविंदा का कमबैक होने जा रहा है। सलमान खान और गोविंदा पहले भी साथ में काम कर चुके हैं. इस फिल्म के लिए गोविंदा को 8 करोड़ रुपये दिए जाने की खबरें हैं।
चित्रांगदा सिंह
सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर चित्रांगदा सिंह नजर आने वाली हैं. चित्रांगदा सिंह को लेकर बताया जा रहा है कि वह इस फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये फीस ले रही हैं।
पढ़ें :- स्वरा भास्कर बोलीं-राम जन्मभूमि विवाद पर SC का फैसला सुनाने के बाद शाहरुख, आमिर, सलमान खान समेत अपने सभी मुस्लिम दोस्तों से मांगी थी माफी
अंकुर भाटिया
अंकुर भाटिया ने कई मूवीज में काम किया है और अब वह फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में दिखाई देने वाले हैं. अंकुर भाटिया इस फिल्म के लिए 1.5 करोड़ रुपये की फीस ले रहे हैं।
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान‘ की रिलीज डेट
सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज किया जा चुका है, जिसे काफी पसद किया जा रहा है। फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ आने वाले साल 2026 में 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पढ़ें :- Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति को सलमान खान की वॉर्निंग- ‘बाप पर मत जाना!’