मोस्ट फेमस कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है । बता दें जिसमें समय रैना आरजे महवश के साथ मिलकर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा पर तंज कसा है। वहीं इसी बीच युजवेंद्र चहल का भी मजेदार रिएक्शन लोगों के सामने वायरल हो रहा है. समय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चहल का रिएक्शन शेयर किया है। समय ने वायरल वीडियो में धनश्री वर्मा के तलाक से लेकर ‘राइज एंड फॉल’ शो तक का जिक्र किया हुआ है। आइए जानते हैं ……
पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट ने समय और रणवीर को लगाई फटकार, 3-3 लाख रुपये का जुर्माना, बोली- "ये किस तरह के यूथ आईकॉन है"
धनश्री पर कसा तंज
बता दें कि समय रैना और आरजे महवश एक कॉस्मेटिक ब्रांड के फनी एड में साथ में नजर आए. इस दौरान आरजे महवश के सामने समय ने धनश्री वर्मा के तलाक पर तंज कसा। हालांकि समय और आरजे महवश ने धनश्री वर्मा का नाम तक नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों से सीधा-सीधा लग रहा है कि वो धनश्री वर्मा की ही बात कर रहे हैं। समय ने पहले राइज एंड फॉल का जिक्र किया।
एड में नहीं लिया नाम
समय ने कहा कि 2 महीने में मेरा राइज एंड फॉल हुआ. इस बात का इशारा धनश्री के उस कमेंट पर था जो धनश्री ने हाल ही में राइज एंड फॉल में कहा था. धनश्री ने कहा था कि शादी के 2 महीने बाद ही चहल ने मुझे धोखा दिया था. इसके बाद समय ने तलाक के बारे में भी बिना धनश्री का नाम लिए बात की. समय ने 4.75 करोड़ रुपये की एलिमनी का भी जिक्र किया और युजवेंद्र चहल की ‘बी योर ओन शुगर डैडी’ वाली टी-शर्ट भी एड में दिखाते नजर आते हैं. हालांकि इस दौरान एक भी बार समय ने धनश्री और युजवेंद्र चहल का नाम तक नहीं लिया।
पढ़ें :- ‘India’s Got Latent 2’ में दिखेंगी आलिया भट्ट? वायरल फोटो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
युजवेंद्र चहल का रिएक्शन
इस एड के बाद समय ने युजवेंद्र चहल के साथ एक वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया. ये स्क्रीनशॉट इस एड शूट के बाद लिया गया था. इस स्क्रीनशॉट को युजवेंद्र चहल ने रिशेयर करते हुए समय को टैग कर कहा कि एक और केस के लिए तैयार रहो. युजवेंद्र और समय की बॉन्डिंग ऑडियंस को काफी पसंद आ रही है।