1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. India’s Got Latent Season 2 : समय रैना और शेरोन वर्मा के बीच मजाक-मजाक में बातचीत हुई पर्सनल, पलटवार को लिया इस अंदाज में

India’s Got Latent Season 2 : समय रैना और शेरोन वर्मा के बीच मजाक-मजाक में बातचीत हुई पर्सनल, पलटवार को लिया इस अंदाज में

India's Got Latent 2 : 'इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2' (India's Got Latent Season 2) के हालिया एपिसोड में कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) और शेरोन वर्मा (Sharon Verma ) के बीच मजाक-मजाक में हुई बातचीत तब पर्सनल हो गई, जब दोनों कॉमेडियन ने एक-दूसरे की जड़ों को लेकर मजाक किया। यह बातचीत तब और बढ़ गई जब समय ने शेरोन के बिहार बैकग्राउंड पर मजाक किया और शेरोन ने पलटवार किया।

By santosh singh 
Updated Date

India’s Got Latent 2 : ‘इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2’ (India’s Got Latent Season 2) के हालिया एपिसोड में कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) और शेरोन वर्मा (Sharon Verma ) के बीच मजाक-मजाक में हुई बातचीत तब पर्सनल हो गई, जब दोनों कॉमेडियन ने एक-दूसरे की जड़ों को लेकर मजाक किया। यह बातचीत तब और बढ़ गई जब समय ने शेरोन के बिहार बैकग्राउंड पर मजाक किया और शेरोन ने पलटवार किया।

पढ़ें :- इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दिव्यांगों पर टिप्पणी मामले में सभी FIR रद्द

जानें क्यों चर्चा में आई यह बातचीत?

बता दें कि समय कश्मीरी हैं और वो खुद बता चुके हैं कि उन्हें बचपन में पलायन करना पड़ा था। वहीं शेरोन बिहार से मुंबई अपना करियर बनाने के लिए आईं। दोनों ही कॉमेडियन ने एक-दूसरे के बैकग्राउंड और राज्य पर तंज कसा। हालांकि, कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे मजाकिया तौर पर ही ले रहे है। इनमें से कई शेराेन के जवाब की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

समय-शेरोन ने एक-दूसरे से क्या कहा?

एपिसोड में समय ने कहा कि ‘शेरोन इतनी बिहारी हैं कि उसे लगता है कि इबोला का मतलब है किसी ने कुछ कहा है (बोला है)। इस पर शेरोन ने जवाब दिया कि,समय इतना कश्मीरी है कि उसे ‘स्टोन’ होना (नशे में धुत होना) पसंद है। इसके जवाब में समय ने कहा कि ‘पता है, शेरोन वर्मा एक बिहारी है जो नौकरी की तलाश में मुंबई आई थीं। बिहारी अक्सर ऐसा करते हैं। इस पर शेरोन ने पलटवार करते हुए कहा,कि ‘कम से कम मैंने अपना राज्य अपनी मर्जी से छोड़ा था।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट ने समय और रणवीर को लगाई फटकार, 3-3 लाख रुपये का जुर्माना, बोली- "ये किस तरह के यूथ आईकॉन है"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sharon Verma (@sharonverma)

क्यों चर्चा में आईं शेरोन?

पढ़ें :- ‘India’s Got Latent 2’ में दिखेंगी आलिया भट्ट? वायरल फोटो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

शेरोन वर्मा (Sharon Verma ) साल 2024 में समय रैना (Samay Raina) के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में आने के बाद ही चर्चा में आईं थीं। शो पर उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले मैं वहां दर्शकों में थी और आज देखिए मैं यहां आपके साथ जज की कुर्सी पर बैठी हूं। वहीं इस बातचीत में शेरोन ने खुद को बिहारी कहने पर भड़कने के बजाए जिस मजाकिया अंदाज में खुद का बचाव किया, वह भी दर्शकों को खूब पसंद आया। यहां उन्होंने खुद को एक मजबूत महिला के तौर पर पेश किया है।

समय रैना का कश्मीर से क्या नाता?

समय रैना (Samay Raina) एक कश्मीरी पंडित परिवार से हैं। उन्होंने और उनके परिवार ने कश्मीर से विस्थापित होने का दर्द झेला है। जब शेरोन ने उनके तंज पर पलटवार किया, तो उन्होंने भी इसे मजाकिया अंदाज में लिया। समय पहले भी बता चुके हैं कि जब वह 12 साल के थे तब उन्हें कश्मीर से विस्थापित होना पड़ा था।

क्यों चर्चा में रहता है समय रैना का शो?

समय रैना (Samay Raina) का शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ अक्सर चर्चा में रहता है। इस शो में कॉमेडियन परफॉर्म करते हैं। जज उन्हें मजाकिया अंदाज में रोस्ट करते हैं। कई बार कुछ अच्छी बातें होती और कई बार कुछ आपत्तिजनक बातें होती हैं। शो में हुई कुछ आपत्तिजनक बातों के चलते समय कई बार विवादों में भी फंस चुके हैं।

 

पढ़ें :- समय रैना की ‘Say No to Cruise’ टी-शर्ट पर कैसा था शाहरुख खान-आर्यन खान का Reaction? राघव जुयाल ने बताया सच

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...