Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sambhal : ईद की नमाज के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, चार गंभीर रूप से घायल

Sambhal : ईद की नमाज के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, चार गंभीर रूप से घायल

By संतोष सिंह 
Updated Date

 

पढ़ें :- YouTuber Bhupendra Jogi: यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Sambhal News: यूपी के संभल (Sambhal) जिले में ईद (Eid) की नमाज के बाद सदीरनपुर गांव (Sadiranpur Village) में चली ताबड़तोड़ गोलियों चली है। इस फाय​रिंग बच्चे सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उनको जिला अस्पताल (District Hospital) लाया गया है।

इसके बाद उनको हाई सेंटर रेफर (High Center Refer) किया गया है। बता ​दें कि ये मामला संभल (Sambhal)  के थाना असमोली (Asmoli) क्षेत्र का है। जहां विवाद में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हुआ। जिसमें एक पक्ष पूर्व प्रधान है। दोनों तरफ से फायरिंग, पथराव और लाठी डंडे चलाए गए हैं, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर जांच कर रही है।

क्या बोले घायल के परिजन?

एक घायल शख्स के मामा तनवीर आलम बताया कि मेरा भांजा समेत चार लोग घायल हुए हैं। हमला करने वाले 10 से 12 लोग थे और सबके हाथ में तमंचे के साथ डंडे थे. घायलों को मुरादाबाद रेफर कर रहें हैं। हालांकि पुलिस घटना के बहुत देर बाद आई। उन्होंने बताया कि जमीन का विवाद चल रहा था साथ ही पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने हमला कर दिया।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी

जानें क्या बोले एसपी?

वहीं संभल के एसपी चक्रेश मिश्रा (SP Chakresh Mishra) ने बताया कि थाना असमोली के अंतर्गत सदीरनपुर गांव (Sadiranpur Village)  से एक सूचना मिली की दो पक्षों के बीच में पुराने विवाद को लेकर संघर्ष हो गया है। जिसमें दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने और अवैध शस्त्रों से फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। ये पता चला है कि दोनों ही पक्ष मुस्लिम समुदाय (Muslim community) से ताल्लुक रखते हैं। दोनों पक्षों के घायलों को उपचार हेतु रवाना किया गया है जो अन्य अभियुक्त हैं। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था इस वक्त पूर्ण रूप से कायम है और पुलिस भी मौके पर उपस्थित है।

Advertisement