Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. भारत में लॉन्च हो रही Samsung Galaxy Tab S7 FE और Tab A7 Lite

भारत में लॉन्च हो रही Samsung Galaxy Tab S7 FE और Tab A7 Lite

By प्रीति कुमारी 
Updated Date

भारत में लॉन्च हो रही Samsung Galaxy Tab S7 FE और Tab A7 Lite के Wi-Fi वेरिएंट की कीमत करीब 60,000 रुपए है जो 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आएगा। वहीं Galaxy Tab S7 FE का 128GB स्टोरेज मॉडल को करीब 65,000 रुपये खरीदा जा सकेगा। वहीं, Galaxy Tab A7 Lite का Wi-Fi वेरिएंट करीब 15,000 रुपए में लाया गया है। दूसरी ओर इशके LTE मॉडल करीब 18,000 रुपए में पेश किया गया है। Samsung ने पिछले साल नवंबर महीने में इंडिया में अपना पावरफुल टैबलेट Samsung Galaxy Tab S7 Plus लॉन्च किया था। सैमसंग के इस टैबलेट डिवाइस की पॉपुलैरिटी को देखते हुए वहीं अब इस टैब को और भी पावरफुल कर दिया गया है। दरअसल, सैमसंग ने अपने टैब एस सीरीज के अंदर दो नए टैबलेट्स को पेश किया है। Samsung की तरफ से Tab S7 FE और Tab A7 Liteको पेश किया गया है। कंपनी ने दोनों ही टैब में से गैलेक्सी टैब एस7 एफई को बजट प्राइस सेगमेंट में फैन फेवरिट फीचर और बड़ी डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा Galaxy Tab A7 Lite को प्रीमियम प्रीमियम प्राइस प्वाइंट के साथ पेश किया गया है।

पढ़ें :- AC, फ्रिज या वॉशिंग मशीन... सब मिल रहा है सस्ते में; यहां जानें बंपर ऑफर की डिटेल्स

भारत में लॉन्च हो रही Samsung Galaxy Tab S7 FE और Tab A7 Lite में फोटोग्राफी के लिए इस टैबलेट में रियर पैनल पर 8MP का कैमरा है और फ्रंट में 2MP का कैमरा दिया गया है। इसमें Dolby Atmos और AKG साउंड सपोर्ट वाला डुअल स्टेरिओ स्पीकर दिया गया है। टैबलेट के WI-FI मॉडल का वजन 366 ग्राम है। जबकि LTE मॉडल का वजन 371 ग्राम है। पावर बैकअप के लिए इस टैब में 5,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। Tab A7 Lite इसमें 8.7-इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1340×800 पिक्सल है। टैबलेट दो स्टोरेज वेरिएंट 3GB रैम 32GB स्टोरेज और 4GB रैम 64GB स्टोरेज में लाया गया है।

Advertisement