Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Samsung Smart Refrigerator :  सैमसंग स्मार्ट फ्रिज में मिलेंगे AI एनर्जी सेविंग और रिमोट कंट्रोल फीचर्स , जानें कीमत और उपलब्धता

Samsung Smart Refrigerator :  सैमसंग स्मार्ट फ्रिज में मिलेंगे AI एनर्जी सेविंग और रिमोट कंट्रोल फीचर्स , जानें कीमत और उपलब्धता

By अनूप कुमार 
Updated Date

Samsung Smart Refrigerator : AI एनर्जी सेविंग के आधुनिक दौर में घरेलू इलेक्ट्रानिक उपयोगी वस्तु की निर्माता कंपनी सैमसंग ने स्मार्ट फ्रिज की नई रेंज लॉन्च की है। इस रेफ्रिजरेटर को खासतौर पर 4 से 6 सदस्यों वाली फैमिली को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें 300 लीटर से कम कैपेसिटी के साथ स्मार्ट और Energy-Efficient Features दिए गए हैं। इस नई सीरीज में SmartThings इंटीग्रेशन, AI बेस्ड एनर्जी मैनेजमेंट और फ्लैट-डोर डिजाइन जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो इसे Traditional Inverter Refrigerator से अलग बनाते हैं।

पढ़ें :- Oppo Pad Mini : ओप्पो पैड मिनी लॉन्च से पहले लीक, जानें चिप- रैम और कीमत

कीमत और उपलब्धता
Samsung Bespoke AI TMF रेफ्रिजरेटर की शुरुआती कीमत ₹26,090 रखी गई है. इसे ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के साथ-साथ Amazon, Flipkart और Samsung के ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

कंपनी इस पर लिमिटेड-पीरियड Samsung Care+ ऑफर भी दे रही है। अगर ग्राहक एक साल का एक्सटेंडेड प्लान लेते हैं, तो उन्हें एक्स्ट्रा दो साल की वारंटी मिलेगी, जिससे कुल वारंटी 4 साल तक हो जाती है। यह ऑफर 8 अप्रैल से 31 मई 2026 तक वैलिड है।

कैपेसिटी और डिजाइन
यह नई रेंज 236 लीटर और 256 लीटर ऑप्शन में उपलब्ध है, जो न्यूक्लियर फैमिली के लिए परफेक्ट है। कुछ मॉडल्स में 2-इन-1 कन्वर्टिबल स्टोरेज दिया गया है, जिससे फ्रीजर को जरूरत के अनुसार फ्रिज में बदला जा सकता है।

डिजाइन की बात करें तो इसमें फ्लैट-डोर Bespoke डिजाइन मिलता है, जो किचन को मॉडर्न और क्लीन लुक देता है।

पढ़ें :- बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ OnePlus Ace 6 Ultra जल्द हो सकता है लॉन्च, फीचर्स आए सामने
Advertisement