1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Mosquito repelling plan : मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय , घर से कोसों दूर रहेंगे

Mosquito repelling plan : मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय , घर से कोसों दूर रहेंगे

मच्छरों के कारण संपूर्ण नींद में खलल पड़ जाता है। बार बार नींद टूटती है। रात में नींद में मच्छरों का भिनभिनाना और काटना, इंसानों की नींद के चक्र को तोड़ता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mosquito repelling plan :  मच्छरों के कारण संपूर्ण नींद में खलल पड़ जाता है। बार बार नींद टूटती है। रात में नींद में मच्छरों का भिनभिनाना और काटना, इंसानों की नींद के चक्र को तोड़ता है। वहीं मच्छरों के काटने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अक्सर लोग इस समस्या सें निजात पने के लिए केमिकल वाली क्वाइल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं और फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। प्रकृति में ऐसे कई पौधे हैं जो बिना खर्च मच्छरों को दूर रख सकते हैं

पढ़ें :- Chips Side Effects :  ज्यादा चिप्स खाना आपकी सेहत पर पड़ सकता है भारी , जानें कारण

नींबू और सरसों तेल
आप एक पका नींबू लीजिए। अब चाकू की मदद से इसे गोल काट लीजिए। अब इसमें से गूदे को निकाल लीजिए। फिर इसमें एक चम्मच सरसों को तेल डालिए फिर इसमें लौंग और कपूर डालकर, इसमें बाती रख दीजिए और माचिस से जला दें। इससे सारे मच्छर घर से दूर रहेंगे।

कपूर
मच्छरों के लिए सबसे अच्छा उपाय कपूर है जो आपके घर को खुशबूदार बनाएगा और मच्छरों को दूर भगाएगा।कपूर की कुछ गोलियों को पीसकर किसी भी तेल में मिला लें। मच्छरों को दूर रखने के लिए इस तेल से दीपक जलाएं। इससे मच्छर घर से कोसों दूर रहेंगे।

सिट्रोनेला
सिट्रोनेला पौधा मच्छरों को भगाने के लिए सबसे असरदार माना जाता है। इसकी खुशबू नींबू जैसी तेज होती है, जो मच्छरों की सूंघने की क्षमता को गड़बड़ा देती है। मच्छर इंसानी गंध को पहचान नहीं पाते और दूर भाग जाते हैं। इसे दरवाजे या खिड़की के पास लगाना सबसे बेहतर होता है।

गेंदा फूल
गेंदा फूल सिर्फ सजावट के लिए नहीं, बल्कि मच्छरों को भगाने के लिए भी जाना जाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व कीड़ों के लिए असहनीय गंध पैदा करते हैं। यह मच्छरों के सिस्टम को प्रभावित करता है, जिससे वे पास नहीं आते। इसे बगीचे या बालकनी में लगाना बेहद फायदेमंद होता है।

पढ़ें :- Alert! घंटों AC में बैठने की आदत छीन सकती है आपकी सेहत की चमक

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...